T20 World Cup 2024 में आज का दिन बेहद खास है। आज टी20 क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिलने वाला है। अब देखना दिलचस्प है कि चैंपियन का ये ताज भारत के सिर पर सजता है या फिर साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का अपना सपना पूरा करेगी। फाइनल मैच में कौन किस पर भारी पड़ेगा इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच के लिए अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि दोनों टीमों में से प्लेइंग-11 में क्या बदलाव किए जाएंगे और फाइनल मैच में कौन से नए खिलाड़ी को मैच खेलने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: फाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान ने बताई अपनी रणनीति, कहा “ऐसे जीतेंगे”
भारतीय टीम में क्या होगा बदलाव
भारत ने अब तक टूर्नामेंट में अपनी प्लेइंग-11 से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। अमेरिका में जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, वहां टीम ने प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज को रखा था। लेकिन वेस्टइंडीज आने के बाद टीम ने मोहम्मद सिराज को बाहर रखकर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। वेस्टइंडीज की पिच स्पिन गेंदबाजों के मुफीद मानी जाती है।
कुलदीप यादव ने इसे साबित भी किया और लगातार विकेट लेने में वह कामयाब हो रहे हैं। खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की ओर से टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव होने की गुंजाइश कम ही है। विराट कोहली को आउट ऑफ फॉर्म होने के बावजूद टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि फाइनल में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों से निपटने के लिए शिवम दूबे की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: फाइनल में कोहली जड़ेंगे ‘विराट’ शतक…जीतेगा इंडिया, इंग्लैंड के दिग्गज का दावा
साउथ अफ्रीका में क्या होगा बदलाव
साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में पूरी लय में नजर आ रही है। टीम अपनी प्लेइंग-11 में भी कोई बदलाव नहीं कर रही है। साउथ अफ्रीका 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिन गेंदबाज के साथ मैदान में उतर रही है। ये सभी गेंदबाज अपना दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी 6 नंबर तक ही है। साउथ अफ्रीका ने पिछले कई मैच में छोटे स्कोर भी बनाए हैं।
अगर भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के विकेट जल्दी निकाल लिए तो उनके लिए दिक्कत भी खड़ी हो सकती है। बल्लेबाजी क्रम कमजोर होने के बावजूद साउथ अफ्रीका अपने पिछली प्लेइंग-11 के साथ ही उतरेगा इसकी संभावना ज्यादा है। साउथ अफ्रीका इस मैच को गेंदबाजों के दम पर जीतने की कोशिश करेगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA Final: टीम इंडिया फाइनल में हारी तो क्या करेंगे रोहित शर्मा? पूर्व कप्तान ने दिया जवाब
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे/संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे और तबरेज शम्सी
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: जहां होगा फाइनल, वहां गेंदबाज या बल्लेबाज…कौन रहा हावी?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका या भारत…कौन जीतेगा वर्ल्ड कप? पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा
ये भी पढ़ें: IND vs SA Final: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, ICC ने फाइनल के लिए किया अंपायर्स का ऐलान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines