IND vs SA Final: टीम इंडिया फाइनल में हारी तो क्या करेंगे रोहित शर्मा? पूर्व कप्तान ने दिया जवाब

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: टीम इंडिया आज साउथ अफ्रीका के साथ टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

rohit sharma

rohit sharma

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2024 काफी कमाल का रहा है। भारतीय टीम अब अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में हैं। फाइनल में आज टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होने वाला है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 6 महीनों के अंदर दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। लेकिन इस बार फैंस चाहते है कि रोहित शर्मा 6 महीनों में दूसरा विश्व कप फाइनल न हारे। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बताया कि अगर टीम इंडिया फाइनल हार गई तो रोहित शर्मा क्या करेंगे?

विज्ञापन

सौरव गांगुली का बड़ा बयान

टीम इंडिया आज अपना तीसरा टी20 विश्व कप फाइनल खेलने वाली है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में 6 महीनों के अंदर दूसरा विश्व कप फाइनल खेल रही है। जिसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता है कि रोहित 6 महीनों के अंदर दूसरा विश्व कप फाइनल हार सकते हैं। अगर शायद वे हार गए तो रोहित बारबाडोस महासागर में कूद पड़ेंगे। सौरव गांगुली ने ये बात मजाकिया अंदाज में कही। आगे उन्होंने कहा कि रोहित ने आगे बढ़कर शानदार बल्लेबाजी की है और फाइनल में भी वो ऐसे ही करेगा। उनको फ्री माइंड होकर खुलकर खेलना चाहिए।

विज्ञापन

कमाल की फॉर्म में कप्तान रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अब काफी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में जरूर रोहित थोड़ा संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन सुपर-8 और सेमीफाइनल में रोहित ने जिस अंदाज से बल्लेबाजी की थी अब साउथ अफ्रीका के गेंदबाज भी रोहित से खौफ में होंगे।

विज्ञापन

रोहित ने सुपर-8 के अहम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके अलावा सेमीफाइनल मैच में भी रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। अब फैंस को साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में भी रोहित से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ