T20 WC 2024: फाइनल में कोहली जड़ेंगे 'विराट' शतक…जीतेगा इंडिया, इंग्लैंड के दिग्गज का दावा

T20 World Cup 2024 का आज फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच में कौन सा खिलाड़ी अपनी टीम को चैंपियन बनाएगा और अपने देश के लिए हीरो बनेगा। इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बड़ा दावा किया है।

Virat Kohli

Virat Kohli

T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। इस मैच में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 क्रिकेट का नया चैंपियन बनने की जंग होगी। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। भारत और साउथ अफ्रीका में कौन नया चैंपियन बनेगा? मैच से पहले ही इस सवाल पर कयासबाजियों का दौर शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि टीम की ओपनिंग जोड़ी शानदार शुरुआत दे, ताकि आगे के खिलाड़ी एक बड़ा स्कोर बनाने या लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाए। भारत के लिए परेशानी ये है कि टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला टूर्नामेंट में अब तक खामोश ही रहा है। इस बीच इंग्लैंड के एक पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली की फॉर्म और मैच के नतीजे पर अपना अनुमान जाहिर किया है।

विज्ञापन

कौन है ये दिग्गज खिलाड़ी

विराट कोहली की फॉर्म पर पूर्वानुमान लगाने वाला ये दिग्गज खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पूर्व गेंदबाज मोंटी पनेसर है। मोंटी पनेसर ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए विराट कोहली की फॉर्म पर अपना पूर्वानुमान लगाया और साथ में भारत की जीत की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

क्या बोले मोंटी पनेसर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने दावा किया है कि विराट कोहली बड़े मैच का खिलाड़ी है। फाइनल मैच में विराट कोहली का बल्ला चलेगा। विराट इस बड़े मैच में टीम इंडिया के लिए शतक जड़ेंगे और अपनी ओर उठ रहे तमाम सवालों का इस पारी से जवाब देंगे। वहीं, भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। भारत जिस लय के साथ खेल रहा है वह चैंपियन बनेगा।

विज्ञापन

विराट कोहली का कैसा रहा प्रदर्शन

विराट कोहली का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक बेहद लचर रहा है। विराट कोहली ने अब तक टूर्नामेंट के 7 मैच में केवल 75 रन ही बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी महज 100 का ही रहा है। विराट का सर्वाधिक स्कोर 37 रन का है। इस पूरे टूर्नामेंट में विराट कोहली ने केवल 2 चौका और 5 छक्का लगाया है। वहीं 2 बार विराट कोहली बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा चुके हैं। उनकी ओपनिंग बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ