T20 WC 2024: भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? फाइनल में किसे मिलेगा मौका

T20 World Cup 2024 का खिताबी मुकाबला आज रात भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेल रही है। भारत दूसरी बार टी20 का खिताब जीतना चाहता है जबकि साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार किसी भी फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रही है।

India Cricket Team

India Cricket Team

T20 World Cup 2024 में आज का दिन बेहद खास है। आज टी20 क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिलने वाला है। अब देखना दिलचस्प है कि चैंपियन का ये ताज भारत के सिर पर सजता है या फिर साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का अपना सपना पूरा करेगी। फाइनल मैच में कौन किस पर भारी पड़ेगा इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच के लिए अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि दोनों टीमों में से प्लेइंग-11 में क्या बदलाव किए जाएंगे और फाइनल मैच में कौन से नए खिलाड़ी को मैच खेलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

भारतीय टीम में क्या होगा बदलाव

भारत ने अब तक टूर्नामेंट में अपनी प्लेइंग-11 से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। अमेरिका में जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, वहां टीम ने प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज को रखा था। लेकिन वेस्टइंडीज आने के बाद टीम ने मोहम्मद सिराज को बाहर रखकर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। वेस्टइंडीज की पिच स्पिन गेंदबाजों के मुफीद मानी जाती है।

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने इसे साबित भी किया और लगातार विकेट लेने में वह कामयाब हो रहे हैं। खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की ओर से टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव होने की गुंजाइश कम ही है। विराट कोहली को आउट ऑफ फॉर्म होने के बावजूद टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि फाइनल में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों से निपटने के लिए शिवम दूबे की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका में क्या होगा बदलाव

साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में पूरी लय में नजर आ रही है। टीम अपनी प्लेइंग-11 में भी कोई बदलाव नहीं कर रही है। साउथ अफ्रीका 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिन गेंदबाज के साथ मैदान में उतर रही है। ये सभी गेंदबाज अपना दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी 6 नंबर तक ही है। साउथ अफ्रीका ने पिछले कई मैच में छोटे स्कोर भी बनाए हैं।

विज्ञापन

अगर भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के विकेट जल्दी निकाल लिए तो उनके लिए दिक्कत भी खड़ी हो सकती है। बल्लेबाजी क्रम कमजोर होने के बावजूद साउथ अफ्रीका अपने पिछली प्लेइंग-11 के साथ ही उतरेगा इसकी संभावना ज्यादा है। साउथ अफ्रीका इस मैच को गेंदबाजों के दम पर जीतने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे/संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे और तबरेज शम्सी

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ