IND vs SA: बारबाडोस के मौसम की टेंशन होगी दूर, जान लें रिजर्व डे का ये खास नियम

IND vs SA Barbados Weather Reserve Day: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। इस महामुकाबले पर बारिश का खतरा है, लेकिन आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है।

IND vs SA Final Barbados Weather

IND vs SA Final Barbados Weather

IND vs SA Barbados Weather Reserve Day: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। ये मैच बारबाडोस में खेला जाएगा। जहां दोनों टीमें पहुंच चुकी हैं। हालांकि बारबाडोस में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में यहां बारिश हुई है। ऐसे में इस मैच के पूरा होने पर सस्पेंस गहरा गया है। हालांकि फैंस की टेंशन दूर हो सकती है क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मैच को पूरा कराने के लिए टाइम ही टाइम दिया है। आइए जानते हैं फाइनल में बारिश आने पर क्या नियम हैं…

विज्ञापन

बारिश की 60 प्रतिशत संभावना

फाइनल मुकाबला स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस दौरान बारिश के 60 प्रतिशत चांस हैं। ऐसे में यदि बारिश आती है तो मैच को पूरा कराने के लिए 29 जून को ही 190 मिनट (करीब 3 घंटे) का अतिरिक्त समय मिलेगा। इसके बावजूद यदि मैच पूरा नहीं हो पाता है तो ये रिजर्व डे में चला जाएगा। रिजर्व डे में दोनों टीमें मैच को वहीं से शुरू करेंगी, जहां बारिश के कारण रुक गया था।

विज्ञापन

रिजर्व डे पर भी मिलेंगे करीब 3 घंटे एक्स्ट्रा

खास बात यह है कि रिजर्व डे के दिन भी अत‍िरिक्‍त 190 मिनट का समय रखा गया है। यानी ऐसा नहीं है कि रिजर्व डे में मैच के करीब 3 घंटों के दौरान ही इसे पूरा कराना होगा। इसके लिए उस दिन भी करीब 3 घंटे अतिरिक्त मिलेंगे। यानी रिजर्व डे में करीब 6 घंटों के दौरान मैच को पूरा कराया जा सकेगा। इस तरह इस मैच के लिए दोनों दिनों में करीब 12 घंटे मिल जाएंगे। ऐसे में इस मुकाबले के पूरा होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन

मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमें बनेंगी विनर

इसके बावजूद यदि मैच संभव नहीं होता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। अगर मैच रद्द होता है तो फाइनल का नियम सेमीफाइनल से अलग रहेगा। सेमीफाइनल बारिश से रद्द होने पर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचती। फाइनल में ऐसा नहीं होगा। फाइनल में मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता चुन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ