IND vs PAK: कुलदीप या अक्षर...किसे मिले मौका? वसीम जाफर ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर वसीम जाफर ने अपनी राय रखी है। जाफर ने अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से एक को चुना है।

Axar Patel Wasim Jaffer Kuldeep Yadav

Axar Patel Wasim Jaffer Kuldeep Yadav

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में जबर्दस्त क्रेज है। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच को लेकर दोनों टीमों के कप्तानों की टेंशन थोड़ी बढ़ी हुई है। रोहित शर्मा टीम कॉम्बिनेशन को लेकर प्रैशर में हो सकते हैं तो वहीं कप्तान बाबर आजम यूएसए से मिली हार के बाद दबाव में हैं। टीम इंडिया की हाई प्रैशर मैच के लिए प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए, इसे लेकर पूर्व दिग्गजों ने कुछ सुझाव दिए हैं। क्या पाकिस्तान के खिलाफ अब तक जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज कुलदीप यादव को जगह मिलनी चाहिए या फिर अक्षर पटेल को बरकरार रखना चाहिए? इस पर टेंशन बढ़ी हुई है। पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने दोनों खिलाड़ियों में से अपनी पसंद बताई है।

बल्लेबाजी की जरूरत

वसीम जाफर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- शुरू में ऐसा सोचा था कि यशस्वी जायसवाल ओपन करेंगे, लेकिन शायद वो कॉम्बिनेशन नहीं बनता। कप्तान शायद चाहते हैं कि अक्षर पटेल भी खेलें क्योंकि उनकी बल्लेबाजी भी जरूरी होती है। आप चाहते हैं कि कुलदीप यादव भी खेलें, लेकिन जिस तरह की पिच है, मेरे हिसाब से आपको वहां पर अक्षर की बल्लेबाजी चाहिए होगी।

कुलदीप यादव का उतना असर नहीं

वसीम जाफर ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि आपको उस पिच पर फास्ट बॉलिंग ज्यादा देखने को मिलेगी। वहां शायद कुलदीप का उतना इफेक्ट नहीं होगा। मुझे लगता है कि जो डैमेज करेंगे, वो फास्ट बॉलर करेंगे। ये भी हो सकता है कि पिच शायद थोड़ा बेहतर हो जाए, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच इस हाई प्रोफाइल मुकाबले में काफी रन बनने की उम्मीद है। मुझे लगता है किि फास्ट बॉलर इस पिच पर ज्यादा विकेट लेंगे। इसलिए शायद यही टीम बेहतर है।

कुलदीप का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि इसी मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में न तो कुलदीप यादव और न ही युजवेंद्र चहल को जगह मिली थी। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड के गेंदबाजों को 16 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया था। अर्शदीप सिंह ने 2, हार्दिक पांड्या ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए थे। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। कुलदीप के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 वनडे मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं। देखना होगा कि रोहित शर्मा कुलदीप को जगह देते हैं या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ