T20 World Cup 2024 में सुपर-8 की जंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब तक सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम पहुंच चुकी है। जबकि वेस्टइंडीज और USA सुपर-8 से ही बाहर हो गई है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम की स्थिति आज होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद साफ हो जाएगी। भारत इस मैच को जीतता है तो वह सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगा, लेकिन अगर भारत करीबी अंतर से ये मैच हार जाता है तो भी परिस्थितियों के अनुसार वह सेमीफाइनल में एंट्री पा जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मैच
भारत से ज्यादा ये मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए कठिन है। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया अगर ये मैच हार जाता है और अफगानिस्तान अपना अगला मैच जीत लेता है तो भारत और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना होगा।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के हलक में अटकी जान, भारत के खिलाफ मैच से पहले आई मुसीबत
किसका पलड़ा भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 31 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 19 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का अब तक कुल 5 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें 3 बार भारत और 2 बार ऑस्ट्रेलिया जीता है।
ये भी पढ़ें:- हेड कोच बनने को लेकर गंभीर की सबसे अहम शर्त विराट-रोहित से है जुड़ी, फैंस को लग सकता है झटका
कैसी है पिच
भारत-आस्ट्रेलिया का ये मैच सेंट लूसिया में डेरेन सैमी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां कि पिच बल्लेबाजों को मदद देती है। अब तक यहां पर कुल 40 मैच खेले गए हैं। जिसमें 18 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां का औसत स्कोर 145 का है।
क्या भारत प्लेइंग-11 में करेगा बदलाव
पिछले 2 मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम ने किया है। उससे साफ है कि भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव की संभावना नहीं है। भारत सुपर-8 के अंतिम मैच में भी पिछली प्लेइंग-11 के साथ ही खेल सकता है। खासतौर पर जिस तरह का प्रदर्शन कुलदीप यादव ने किया है उससे उनकी दावेदारी अब मजबूत है।
ये भी पढ़ें:- 7 गेंद..0 रन..5 विकेट, ये है तेज गेंदबाजी का खौफ, इंग्लैंड ने USA की बल्लेबाजी को ऐसे मिट्टी में मिलाया
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिका पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज भी हुआ ‘पनौती’ का शिकार! इस खास वजह से भारत भी नहीं बन पाया था चैंपियन
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
मिचेल मार्श (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम जैंपा और जोश हेजलवुड
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
12 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
19 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
52 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines