ऑस्ट्रेलिया के हलक में अटकी जान, भारत के खिलाफ मैच से पहले आई मुसीबत

T20 World Cup 2024 में आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) बड़ा रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना जरूरी है। वहीं, मैच से पहले हुई बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की धड़कन बढ़ा दी है।

Australia

Australia

T20 World Cup 2024 में भारत का सुपर-8 में अंतिम मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को ये मैच जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया इस मैच को हारती है तो उसके टूर्नामेंट से बाहर होने के खतरे ज्यादा हैं। इस बीच ऐसी खबर सामने आ रही है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए आफत बनकर उभरी है। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया पर कैसा खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन

एक दिन पहले बिगड़ गया मौसम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मैच सेंट लूसिया में डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले यहां हुई तेज बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की धड़कन बढ़ा दी है। मौसम वेबसाइट के मुताबिक भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जाने वाले मैच में 30-40 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बारिश हुई तो ऑस्ट्रेलिया का किस्सा तमाम

ऑस्ट्रेलिया को पिछले मैच में अफगानिस्तान ने करारी शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल बढ़ जाएगी। बारिश से मैच रद्द होने पर ऑस्ट्रेलिया को भारत के 1 अंक मिलेंगे। इससे ऑस्ट्रेलिया के 3 मैच में 3 अंक होंगे। इसके बाद अगर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया तो वह 4 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

विज्ञापन

भारत को मिलेगा फायदा

अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो भारतीय टीम 5 अंक के साथ ग्रुप में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में एंट्री करेगा। सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं, अगर भारत मैच बड़े अंतर से हार जाता है और अफगानिस्तान अपना मैच बांग्लादेश से कम अंतर से जीतता है या हार जाता है तो भारत दूसरे नंबर पर रहकर सेमीफाइनल में एंट्री करेगा। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से सामना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ