हेड कोच बनने को लेकर गंभीर की सबसे अहम शर्त विराट-रोहित से है जुड़ी, फैंस को लग सकता है झटका

Gautam Gambhir New Head Coach: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने को लेकर जो शर्तें रखी थी अब उनमे से एक खास शर्त सामने निकलकर आ रही है। जो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों से जुड़ी है।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir ROHIT-VIRAT

Gautam Gambhir New Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। बीसीसीआई कभी भी पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर के हेच कोच बनने का ऐलान कर सकती है। हेड कोच पद के लिए आवेदन करने वाले गंभीर एक मात्र कैंडिडेट हैं। वहीं हेड कोच बनने को लेकर बीसीसीआई गौतम गंभीर का इंटरव्यू भी ले चुकी है।

विज्ञापन

इसके अलावा गंभीर ने कोच बनने को लेकर बीसीसीआई के सामने कुछ शर्ते भी रखी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने गंभीर की शर्तों को भी मान लिया है। वहीं अब गंभीर की एक खास शर्त सामने निकलकर आई है जो कुछ सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी से जुड़ी है। जिससे फैंस को भी थोड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन

क्या है गंभीर की ये शर्त?

दरअसल साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज पाकिस्तान में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये चैंपियंस ट्रॉफी विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए आखिरी मौका हो सकता है। अगर इन खिलाड़ियों के रहते टीम इंडिया खिताब को अपने नाम नहीं कर पाई तो फिर इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है। हालांकि किस-किस फॉर्मेट से इन खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

गौतम गंभीर हेड कोच बनने के बाद विश्व कप 2027 तक के लिए टीम का रोडमैप तैयार करने वाले हैं। वाइट गेंद क्रिकेट में गौतम गंभीर युवा टीम इंडिया को तैयार करना चाहेंगे। टीम इंडिया फिलहाल टी20 विश्व कप में धमाल मचा रही है। फिलहाल भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसको लेकर ही काफी समय से बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए नए हेड कोच की खोज कर रही है। वहीं इस पद के लिए मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने पहले ही दोबारा आवेदन करने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद अब गौतम गंभीर ही बीसीसीआई की पहली पसंद बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ