WI vs SA: ऐसे ही नहीं जीत गई साउथ अफ्रीका, इन 2 खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच

T20 World Cup 2024 WI vs SA: वेस्टइंडीज को हराकर अब साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अफ्रीका के लिए भी जीत उतनी आसान नहीं थी लेकिन 2 खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जीत थोड़ी आसान हो गई।

T20 World Cup 2024 south africa qualify for semi final

T20 World Cup 2024 south africa qualify for semi final

T20 World Cup 2024 WI vs SA: विश्व कप में सुपर-8 के रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि साउथ अफ्रीका के लिए भी जीत उतनी आसान नहीं रही। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ली लेकिन अंत नें साउथ अफ्रीका ने बाजी मार ली। साउथ अफ्रीका की जीत में 2 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

ये 2 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 20 ओवर में महज 135 रनों पर ही रोक दिया था। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। लेकिन एक गेंदबाज ऐसा रहा जिसने न सिर्फ विकेट चटकाए बल्कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका तक नहीं दिया।

विज्ञापन

जी हां हम बात कर रहे हैं स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी की। तबरेज शम्सी ने मैच में काफी खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया। तबरेज ने 4 ओवर में महज 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए और जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई। जानसेन ने पहले गेंदबाजी में कमाल करके दिखाया, जानसेन 2 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इसके बाद बल्लेबाजी के दौरान जब साउथ अफ्रीका के लगातार विकेट गिर रहे थे और टीम को एक पार्टनशिप की आवश्यता थी तब जानसेन क्रीज पर आकर न सिर्फ विकेट गिरने से रोके बल्कि छक्का मारकर टीम को जीत भी दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ