T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंचने वाली 7वीं टीम बन चुकी है। इंग्लैंड की सुपर-8 में एंट्री ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मैच के बाद हुई। इस मैच में स्कॉटलैंड अपना मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गई, जिसके बाद वह टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। स्कॉटलैंड के ग्रुप स्टेज से बाहर होने पर इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। स्कॉटलैंड को सुपर-8 में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत चाहिए थी। अगर स्कॉटलैंड अपना ये मैच जीत लेती तो वह ग्रुप-8 में पहुंच जाती और मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ता। हालांकि स्कॉटलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। स्कॉटलैंड ने मैच में 3 बड़ी गलतियां की हैं, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा है और वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने का उसका सपना भी चकनाचूर हो गया। आइए जानते हैं कि स्कॉटलैंड की टीम ने क्या गलतियां की, जिससे टूर्नामेंट में उसका सफर यहीं पर थम गया।
ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन से टूटा बाबर आजम का ख्वाब, हाथ जा सकता है ये बड़ा मौका
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 : सुपर 8 में भारत का शेड्यूल हुआ फाइनल, जानें कब किस टीम से होगा मुकाबला
क्रिस सोले ने छोड़ा कैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्कॉटलैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी आसानी से रन नहीं बनाने दिया। स्कॉटलैंड इस स्कोर में ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर तक लेकर गई। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 5 रन की दरकार थी। स्कॉटलैंड के गेंदबाज ब्राड व्हील ने ओवर डाला। पहली दो गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड और मैथिव वेड ने 3 रन बटोरे। इसके बाद टिम डेविड ने ऑफ पर फुल डिलीवरी शॉट खेली और स्कॉटलैंड के फील्डर क्रिस सोले ने ये कैच छोड़ दिया। क्रिस सोले को इस गलती की सजा अगली ही गेंद पर मिल गई। टिम डेविड ने अगली गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही स्कॉटलैंड का सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट गया और इंग्लैंड को सुपर-8 में एंट्री मिल गई। मैच में अगर क्रिस सोले ने ये कैच पकड़ लिया होता तो अंतिम 3 गेंदों पर शायद कुछ उलटफेर भी हो सकता था।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सुपर-8 के दौरान बारिश आई तो कैसे निकलेगा नतीजा? जान लें ये नियम
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
अतिरिक्त रन भी लुटाए
स्कॉटलैंड की टीम ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाजी में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। स्कॉटलैंड ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 11 अतिरिक्त रन भी लुटाए। इसमें 5 गेंद वाइड रही और लेग बाई से 6 रन ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए। स्कॉटलैंड ने अगर ये रन बचाए होते तो वह आसानी के साथ मैच में बनी रहती और शायद उसे जीत हासिल हो जाती।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 : सुपर 8 में भारत का शेड्यूल हुआ फाइनल, जानें कब किस टीम से होगा मुकाबला
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सुपर-8 के दौरान बारिश आई तो कैसे निकलेगा नतीजा? जान लें ये नियम
गेंदबाजों का प्रदर्शन
स्कॉटलैंड की टीम ने 180 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी टीम को अच्छी शुरुआत दी। पारी के दूसरे ओवर में टीम के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का विकेट और 6वें ओवर में मिचेल मार्श का विकेट लेकर स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को चिंता में डाल दिया। 8.2 ओवर में स्कॉटलैंड ने ग्लेन मैक्सवेल का भी विकेट ले लिया और ऑस्ट्रेलिया 60 रन के स्कोर पर अपना 3 विकेट गंवा बैठी। इसके बाद स्कॉटलैंड के गेंदबाज फीके साबित हुए। अगला विकेट पारी के 16वें ओवर में आया। इस दौरान ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस ने 44 गेंद पर 80 रन की साझेदारी की। स्कॉटलैंड की टीम इस साझेदारी को जल्दी तोड़ देती तो वह मैच में बड़ा उलटफेर कर सकती थी।
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुई ये घटना, बल्लेबाज रन नहीं बना पाया तो मिल गई सजा
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंची ये सातवीं टीम, अब इन 2 टीमों के बीच होगा संघर्ष
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की सेमीफाइनल की राह आसान, इन दो टीमों से कभी नहीं हारी है भारतीय टीम
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines