15 महीने बाद सूर्यकुमार यादव ने ठोका अर्धशतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाया तहलका

Suryakumar Yadav: रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब गरजा. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. सूर्या लगातार बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो रहे थे. लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला गया. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और 15 महीने बाद भारत के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम के लिए ये बड़ी खुशखबरी भी है.

विज्ञापन

15 महीने बाद ठोका अर्धशतक

भारत के लिए आखिरी टी-20 अर्धशतक सूर्यकुमार यादव ने 12 अक्टूबर साल 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. इस मैच में उन्होंने 75 रनों की पारी खेली थी. इस पारी के बाद सूर्यकुमार यादव कमाल नहीं कर पा रहे थे. वह अर्धशतक बनाने से बार-बार चूक रहे थे.

विज्ञापन

हालांकि अब 15 महीने बाद उन्होंने भारत के लिए अर्धशतक बनाया. उन्होंने इस मैच में 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी ठोका. सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 82 रन रनों की नाबाद पारी खेली.

विज्ञापन

उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए.. सूर्या ने ईशान किशन के साथ मिलकर 48 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी भी की. इसके बाद शिवम दुबे के साथ मिलकर सूर्या ने 37 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ