हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: 'SKY' को हुआ क्या! कप्तान बनते ही रूठ गया है बल्ला, यह आंकड़े बढ़ा रहे हैं टेंशन

सूर्यकुमार यादव का बल्ला अपने पसंदीदा फॉर्मेट में खामोश चल रहा है। सूर्या ने पिछली 11 पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक जमाए हैं। दूसरे टी-20 में भी सूर्या सिर्फ 12 रन ही बना सके थे।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

Suryakumar Form: दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज की लाइन एंड लेंथ बिगाड़ने में माहिर सूर्यकुमार यादव इन दिनों रनों को तरस रहे हैं। कप्तान बनने के बाद से मानो सूर्या का बल्ला ही उनसे रूठ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में सूर्यकुमार अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। वहीं, दूसरे मैच में 7 गेंदों पर 12 रन बनाने के बाद ‘स्काई’ पवेलियन की ओर चल पड़े थे। यह खराब फॉर्म अगर सिर्फ इस सीरीज में होती, तो इतनी चिंता की बात नहीं थी, लेकिन नए टी-20 कैप्टन का हाल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ही बेहाल है। आइए आपको आंकड़ों के जरिए समझाते हैं कि क्यों सूर्या की मौजूदा फॉर्म बन गई है टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय।

सूर्या का हाल बेहाल

हर किसी को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर गरजेगा। इंग्लिश बॉलिंग अटैक हमेशा से ही सूर्या को खूब रास भी आया है। हालांकि, पहले दो टी-20 मैचों में सूर्यकुमार की फॉर्म छूमंतर ही दिखाई दी है। कप्तानी संभालने के बाद से ही सूर्यकुमार अपने पसंदीदा फॉर्मेट में रन बनाने की कला भूल गए हैं। यह बात हम नहीं, बल्कि उनके आंकड़े कह रहे हैं।


टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद से अब तक सूर्या बल्ला थामकर कुल 11 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्ले से 22 की मामूली औसत से सिर्फ 242 रन निकले हैं। पिछली 11 इनिंग्स में सूर्यकुमार ने सिर्फ दो अर्धशतक जमाए हैं। यह आंकड़े चीख-चीखकर सूर्यकुमार की टी-20 इंटरनेशनल में बेबसी बता रहे हैं।

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में भी रहे फ्लॉप

सूर्यकुमार यादव का बल्ला घरेलू क्रिकेट में भी बुरी तरह से फ्लॉप रहा था। सूर्या ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले 5 मैचों में सिर्फ 26.4 की औसत से 132 रन बनाए थे। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में भी भारतीय टी-20 कप्तान रनों के लिए तरसते हुए दिखाई दिए थे। सूर्या 9.8 की एवरेज से सिर्फ 38 रन ही बना सके थे। सूर्या की गिरती हुई फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है। कप्तानी में तो सूर्यकुमार उम्मीदों पर लगातार खरे उतरे हैं, लेकिन बल्ले से हाथ लग रही इस नाकामी से भी सूर्या को जल्द ही छुटकारा पाना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola