ये कहां पहुंच गए सूर्यकुमार यादव? तस्वीरें देख चौंक गए फैंस
एशिया कप 2025 के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। वहीं टूर्नामेंट से पहले सूर्यकुमार यादव एनसीए छोड़ जापान पहुंच गए हैं। जिसके तस्वीरें सूर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 के आगाज में अब काफी कम समय बचा हुआ है। 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है, इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में सूर्यकुमार यादव फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ एशिया कप 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव ऐसी जगह पहुंच गए कि तस्वीरें देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं कि आखिर सूर्या यहां क्यों गए हैं?
विज्ञापन
जापान क्यों पहुंचे सूर्यकुमार यादव?
जहां एक तरफ फैंस को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के ऐलान का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से सभी को चौंका दिया है। सूर्यकुमार यादव फिलहाल जापान में मौजूद हैं, जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। सूर्या की स्टोरी देखकर अब फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर भारतीय टी20 टीम के कप्तान एशिया कप से पहले जापान क्यों पहुंचे हैं?
विज्ञापन
दरअसल हार्निया की सर्जरी के बाद से सूर्यकुमार यादव बेंगलुरु स्थिति एनसीए में प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन अचानक वे अब एनसीए से जापान पहुंच गए। सूर्या ने टोक्यो की तस्वीरें शेयर करके लिखा “कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन देखकर अच्छा लगा”
सूर्यकुमार की फिटनेस पर नहीं आया ताजा अपडेट
आईपीएल 2025 के बाद सूर्याकुमार यादव ने सर्जरी करवाई थी। वहीं अभी तक उनका एशिया कप 2025 में खेलना तय नहीं हुआ है, फैंस को भी उनकी फिटनेस अपडेट का इंतजार है। ऐसे में अगर सूर्या पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं और एशिया कप में नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह शुभमन गिल को टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक 19 या 20 अगस्त को बीसीसीआई एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है, उसके बाद साफ हो जाएगा कि टीम इंडिया की कप्तानी कौन करने वाला है?