Shreyas Iyer का फिर सिलेक्टर्स तोड़ेंगे दिल? धांसू फॉर्म के बावजूद नहीं मिलेगा Asia Cup 2025 में चांस!

Shreyas Iyer: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिलेक्टर्स बड़ा झटका देने के मूड में हैं। अय्यर को एशिया कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम से नजरअंदाज किया जा सकता है।

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द ही होने वाला है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सिलेक्टर्स किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगे यह देखना काफी दिलचस्प होगा। माना जा रहा था कि श्रेयस अय्यर की टी-20 टीम में वापसी तय है और उन्हें इस टूर्नामेंट में रंग जमाने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्टर्स अय्यर का फिर दिल तोड़ सकते हैं। एशिया कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में श्रेयस को शायद जगह नहीं मिल पाएगी। अय्यर ने पिछले कुछ समय में अपने खेल से खासा प्रभावित किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में उनका बल्ला जमकर बोला था। वहीं, घरेलू क्रिकेट में भी अय्यर ने रनों का अंबार लगाया था।

विज्ञापन

अय्यर का फिर टूटेगा दिल?

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 की टीम में जगह मिलने के आसार बेहद कम हैं। टीम इंडिया की जर्सी में अय्यर ने अपन आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में रंग जमाते हुए दिखाई नहीं दिए हैं।

आईपीएल 2025 में श्रेयस ने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। कैप्टेंसी के साथ-साथ अय्यर का प्रदर्शन बल्ले से भी कमाल का रहा था। 17 मैचों में अय्यर ने 50 की औसत और 175 के धांसू स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 604 रन ठोके थे।

विज्ञापन

यशस्वी का भी कटेगा पत्ता!

श्रेयस अय्यर के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल को भी एशिया कप 2025 के स्क्वॉड में मौका मिलने के चांस बेहद कम हैं। सिलेक्टर्स ने यशस्वी को यह बात साफ कर दी है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करने की सलाह भी सिलेक्टर्स की ओर से दी गई है।

हालांकि, यशस्वी का रिकॉर्ड टी-20 में भी कमाल का रहा है। अब तक खेले 23 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय ओपनर 164 के दमदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 723 रन ठोक चुका है। यशस्वी फटाफट क्रिकेट में एक सेंचुरी और 5 अर्धशतक जमा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ