T20 में रोहित शर्मा का खास दोस्त बन सकता है अगला कप्तान, कट गया राहुल-हार्दिक का पत्ता!

Team India T20 Captain: रोहित शर्मा के टी 20 फॉर्मेट से रिटायर होने के बाद टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन होगा, इसको लेकर चर्चा तेज है। माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं। लेकिन इसी बीच एक और खिलाड़ी का नाम आगे आया है।

arvind (77)

Team India T20 Captain: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ अब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि टी20 में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा। पहले हार्दिक पांड्या को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पांड्या का पत्ता कट गया है। बीसीसीआई जल्द ही इसको लेकर फैसला कर सकती है।

विज्ञापन

हार्दिक को लेकर उठ रहे हैं सवाल

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या उपकप्तान के रूप में नजर आए थे। ऐसे में माना जा रहा था कि रोहित शर्मा के बाद उन्हें ही कप्तानी मिल सकती है। उन्होंने कई बार टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी। लेकिन हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं। इसी वजह से बीसीसीआई में भी लोग उन्हें नियमित कप्तान बनाए जाने के पक्ष में नहीं हैं।

विज्ञापन

सामने आया ये बड़ा नाम

इस रेस में अब सूर्यकुमार यादव का नाम भी आगे आया है। टीम इंडिया को अभी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज में भले ही हार्दिक पांड्या कप्तान बन जाए, लेकिन उनकी ये पारी कितनी लंबी चलेगी, इसको लेकर बीसीसीआई जल्द ही फैसला कर सकता है। उनकी फिटनेस की दिक्कत की वजह सूर्यकुमार यादव का नाम आगे आया है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई उन्हें टीम का नियमित कप्तान बना सकती है। गौतम गंभीर भी नए कप्तान के चयन में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

जानें बतौर कप्तान कैसा रहा है रिकॉर्ड

अगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने 7 टी 20 मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की है। जिसमें उन्होंने 5 मैचों में जीत हासिल की है और 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई को सूर्यकुमार यादव का फीड बैक भी अच्छा मिला है। ऐसे में उनका दावा और जयदा मजबूत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ