वनडे सीरीज के लिए हुआ श्रीलंका टीम का ऐलान, 2 साल बाद हुई स्टार खिलाड़ी की वापसी

Sri Lanka vs England ODI Series 2026: श्रीलंका और इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाले हैं. वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपने दल का ऐलान किया है. 3 स्टार तेज गेंदबाजों को दल में जगह नहीं मिली है.

Cricket News (62)

Sri Lanka vs England ODI Series 2026: इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका का दौरा करने वाली है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. 21 जनवरी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. टीम में 2 साल बाद धनंजय डी सिल्वा की वापसी हुई है, जो श्रीलंका के टेस्ट कप्तान भी हैं. डी सिल्वा ने आखिरी वनडे मैच श्रीलंका के लिए वर्ल्ड कप 2023 में खेला था.

विज्ञापन

3 स्टार खिलाड़ियों का कट गया पत्ता

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुशमंथा चमीरा , मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका को टीम में जगह नहीं मिली है. चमीरा को वनडे सीरीज के लिए आराम मिला है, जबकि मदुशंका चोट की वजह से बाहर हैं. इसके अलावा पथिराना को वनडे सीरीज के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है. वहीं बोर्ड ने असिथा फर्नांडो , प्रमोद मदुशन और ईशान मलिंगा को दल में चुना है. इसके अलावा ऑलराउंडर मिलन रत्नायके भी तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करेंगे.

विज्ञापन

तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 24 जनवरी को तो वहीं आखिरी मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाएगा. सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 30 जनवरी को होगा.

विज्ञापन
मैचतारीखसमय (IST)स्थान
पहला वनडे22 जनवरी, 2026 (गुरुवार)दोपहर 02:30 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
दूसरा वनडे24 जनवरी, 2026 (शनिवार)दोपहर 02:30 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
तीसरा वनडे27 जनवरी, 2026 (मंगलवार)दोपहर 02:30 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम

चरिथ असालंका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रथनायके, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, महीश थीक्षाना, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ