ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के इस लेजेंड को चुना अपना आइडल, लेकिन उनकी कामायबी दोहराने में अब तक नाकाम

Ruturaj Gaikwad On His Cricketing Idol: ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर अपने क्रिकेटिंग आइडल का नाम लिया है. उन्होंने पिछले 5-6 सालों में अपने आर्दश क्रिकेटर से काफी कुछ सीखा है, हालाकि गायकवाड़ को कप्तान के तौर पर आईपीएल में अपना टैलेंट दिखाना बाकी है.

Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad’s Cricketing Idol: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपने टीममेट और महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी को अपना क्रिकेटिंग आइडल चुना. गायकवाड़ ने 2020 सीजन में धोनी की लीडरशिप में सीएसके के लिए अपने आईपीएल डेब्यू किया था.

विज्ञापन

CSK के अहम बैटर हैं ऋतुराज

आईपीएल डेब्यू के बाद से ही वो चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी के मजबूत आधार बन गए हैं, और अपने 6 सीजन में से 3 सीजंस में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. गायकवाड़ ने धोनी की कप्तानी में 2021 और 2023 में सीएसके का आखिरी 2 खिताबी सफर में अहम रोल अदा किया था.

विज्ञापन

2 सीजन से हैं CSK के कप्तान

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2024 आईपीएल सीजन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी संभाली थी. हालांकि इस येलो आर्मी ने पिछले 2 एडिशन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकामी हासिल की थी. जबकि धोनी ने 2025 सीजन के ज्यादातर हिस्से में घायल गायकवाड़ की जगह कप्तानी संभाली थी.

विज्ञापन

धोनी IPL के सबसे कामयाब कप्तान

धोनी अभी भी सबसे कामयाब आईपीएल कप्तान हैं, जिन्होंने 235 मुकाबलों में 136 जीत हासिल की हैं. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को सभी 5 आईपीएल खिताब दिलाए और सिर्फ वही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लीग में कैप्टन के तौर पर 100 से ज्यादा मैच जीते हैं.

IPL में दिखेंगे धोनी

साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बावजूद, 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक्टिव हैं और 2026 के एडिशन में वे अपने 19वें सीजन के लिए मैदान पर लौटेंगे. क्रिकेट फैंस भी हर साल इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार इसलिए करते हैं, ताकि वो ‘माही’ को चौके-छक्के लगाते हुए देख पाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ