IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 4 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला गया था। टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की धज्जियां उड़ा दी। भारत ने 135 रनों से मुकाबला जीत लिया और सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने अफ्रीका को सबसे ज्यादा रनों के मार्जिन से शिकस्त देकर इतिहास रचा। हालांकि इस मैच से पहले भी साउथ अफ्रीका को घर पर 3 करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भारत के अलावा लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया है, जिसने प्रोटियाज टीम को टी-20 में गहरे जख्म दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया 2023, डरबन
साउथ अफ्रीका को दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करना पड़ा था। तब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्रोटियाज को 111 रनों से हराया था। ये टी-20 में अफ्रिका की दूसरी सबसे बड़ी हार थी।
ऑस्ट्रेलिया 2020, जोहानिसबर्ग
साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को धवस्त कर दिया था। जोहानिसबर्ग में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को 107 रनों से पटका था। ये अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी हार थी।
भारत 2023- जोहानिसबर्ग
साल 2023 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां पर 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली गई थी। इस दौरान जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया ने अफ्रीका को 106 रनों से धूल चटाई थी।
भारत ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारतीय टीम ने इस मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारी के दम पर टी-20 की तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। संजू ने 56 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी। वहीं तिलक ने 47 गेंदों में 120 रन बनाए थे। इस मैच में भारत ने 283/1 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 148 रन ही बना सकी थी।
भारत ने अफ्रीका 135 रनों से अफ्रीका को हराकर अपने टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने आयरलैंड को साल 2018 में 143 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। ये दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। वहीं साल 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में 168 रनों से धूल चटाई थी, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय टीम के आगे ढेर हुए अफ्रीकी शेर, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
49 mins agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
11 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
12 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines