IND A vs SA A: भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, टेम्बा बावुमा को भी मिली जगह

India vs South Africa: नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और 5 टी-20 मैच की सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाली है. इस दौरे से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका A टीम का ऐलान किया है, जो भारत A के खिलाफ भिड़ने वाली है. टेम्बा बावुमा को भी टीम में जगह मिली है. पूरा स्क्वाड आप नीचे देख सकते हैं.

cricket News (8)

India vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट के अलावा 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की ए टीम भारत का दौरा करेगी, जहां पर 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच के अलावा 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया A के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका A टीम का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान

साउथ अफ्रीका A टीम में कई स्टार युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. टीम की कप्तानी मार्केस एकरमैन को दी गई हैं. वह टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका A टीम की कमान संभालेंगे. इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच के लिए टेम्बा बावुमा को टीम में शामिल किया गया है. टेस्ट और वनडे मैचों की अनऑफिशियल सीरीज के बाद दोनों देशों के मुख्य स्क्वाड टेस्ट वनडे और टी-20 सीरीज खेलेंगे.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका-ए टीम का स्क्वाड तीन अनऑफिशियल वनडे मैच के लिए

मार्केस एकरमैन (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, क्वेना मफाका, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, डेलानो पोटगिएटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले, जेसन स्मिथ, कोडी यूसुफ.

विज्ञापन

भारतीय-ए टीम के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए अफ्रीका A का दल

मार्केस एकरमैन (कप्तान), टेम्बा बावुमा (दूसरे मैच के लिए), ओकुहले सेले, जुबैर हमजा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल सिमंड्स, त्सेपो नदवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, कोडी यूसुफ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ