Sourav Ganguly IND vs AUS: टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज होना है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम एक बार फिर कंगारू सरजमीं पर धमाल मचाने को तैयार है। हमेशा की तरह इस बार भी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर निगाहें रहने वाली हैं। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की राय एकदम अलग है। दादा ने कोहली-रोहित या बुमराह नहीं, बल्कि ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए टीम इंडिया का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड बताया है।
पंत होंगे ट्रंप कार्ड
सौरव गांगुली ने ‘वनइंडिया’ के साथ बातचीत करते हुए कहा, “ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के शानदार प्लेयर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के ट्रंप कार्ड साबित होंगे।” पंत का प्रदर्शन पिछले ऑस्ट्रेलिया टूर पर कमाल का रहा था। गाबा में मिली ऐतिहासिक जीत में पंत ने अहम किरदार निभाया था। कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद टीम इंडिया में लौटे पंत का बल्ला हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में जमकर बोला था।
पंत ने सीरीज के पहले टेस्ट की पहली इनिंग में 39 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, दूसरी इनिंग में विकेटकीपर बल्लेबाज ने जोरदार शतक ठोका था और 128 गेंदों पर 109 रन की दमदार पारी खेली थी। पंत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी बल्ले से रंग जमाते हुए नजर आएंगे।
22 नवंबर से होगा सीरीज का आगाज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड में होगी। वहीं, सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाना है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा, जिसकी शुरुआत 30 दिसंबर से होना है। सीरीज का लास्ट टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
23 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
53 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines