IND vs PAK: World Record बनाने से चूक गईं स्मृति मंधाना, टूट जाता 28 साल पुराना कीर्तिमान
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना विश्व कप 2025 में अब तक शानदार फॉर्म में नजर नहीं आई हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 2 मैच में कमाल का प्रदर्शन नहीं किया है. पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी उन्होंने अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखाया. वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गईं. अब उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि मंधाना वर्ल्ड कप से पहले शानदार फॉर्म में थीं. उन्होंने लेकिन विश्व कप में अब तक उनका बल्ला नहीं चला है.
Smriti Mandhana: विश्व कप 2025 में अब तक स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चला है. वह श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में खासा कमाल नहीं कर सकीं. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में उन्होंने कमाल नहीं किया. पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना सस्ते में ही आउट हो गईं. उन्होंने इस मैच में केवल 23 रन बनाए और एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं. मंधाना इसके अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती थीं. लेकिन वह इस सपने को भी पूरा नहीं कर सकीं.
विज्ञापन
World Record बनाने से चूक गईं स्मृति
दरअसल, अगर मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ 43 रन बना देतीं तो वह एक कैलेंडर ईयर में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जातीं. लेकिन वह महज 23 रन पर ही पवेलियन लौट गईं. इसके अलावा वह वनडे में 5 हजार रन बनाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनने से भी चूक गईं. मंधाना के पास वनडे में 5 हजार या उससे अधिक रन बनाने का मौका भी था. वहीं, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम है. उन्होंने 1997 में 970 रन बनाए थे.
वहीं, दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना हैं, जिन्होंने 2025 में अब तक 951 रन बना दिए हैं. तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की लारा वूलअर्ट हैं, जिन्होंने 2022 में 882 रन बनाए हैं. वहीं चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले हैं, जिन्होंने 1997 में 880 रन बनाए थे. वहीं पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट हैं, जिनके नाम साल 2016 में 853 रन हैं.
एक कैलेंडर ईयर में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी
स्थान
खिलाड़ी का नाम
देश
वर्ष
रन
1
बेलिंडा क्लार्क
ऑस्ट्रेलिया
1997
970
2
स्मृति मंधाना
भारत
2025
928
3
लारा वूलवर्ट
साउथ अफ्रीका
2022
882
4
डेबी हॉकले
न्यूजीलैंड
1997
880
5
एमी सैटरथवेट
न्यूजीलैंड
2016
853
6
बेलिंडा क्लार्क
ऑस्ट्रेलिया
2000
842
7
नैट साइवर-ब्रंट
इंग्लैंड
2022
833
8
क्लेयर टेलर
इंग्लैंड
2005
807
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन
मंधाना ने विश्व कप 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग लिया था. उन्होंने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किया था. पहले मैच में उनके बल्ले से 58 रन निकले थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 117 रन बनाए थे. इसके अलावा तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 125 रनों की पारी खेली थी.