News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
India vs Australia, Rohit Sharma: रोहित शर्मा इस वक्त चर्चा में हैं. टीम इंडिया में वापसी से ज्यादा बहस उनकी कप्तानी जाने पर हो रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआई ने 4 अक्टूबर को टीम का ऐलान किया तो शुभमन गिल नए कप्तान चुने गए, जबकि रोहित-विराट बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. श्रेयस अय्यर उपकप्तान बनाए गए. ये दौरा रोहित के करियर का आखिरी सीरीज मानी जा रही है. रोहित इस टूर पर बल्ले से कुछ बड़ा करना चाहेंगे. जब वो 19 अक्टूबर को पर्थ के मैदान पर पहला वनडे खेलने उतरेंगे तो उनके उनके निशाने पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा. रोहित का बल्ला चला तो फिर इतिहास रचा जाना तय है.
हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड, जो फिलहाल अफरीदी के नाम है. पाकिस्तान के लिए खेलते हुए अफरीदी ने कुल 351 छक्के जमाए हैं, रोहित शर्मा इस लिस्ट में उनके बाद आते हैं. हिटमैन के नाम 344 सिक्स हैं.
अगर रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों में 8 छक्के लगा दिए तो वो शाहिद अफरीदी (351) को पछाड़र नंबर एक सिक्स हिटर बन जाएंगे. रोहित ये रिकॉर्ड पहले वनडे में ही ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं. मान लीजिए अगर वो पहले मैच में फ्लॉप रहे तो फिर उनके पास दो मौके और होंगे. मतलब ये कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जा रहा है.
All Sixes of Rohit Sharma in ODI World Cup.pic.twitter.com/jqJMNzoXPi
— EL_DORADO (@84off98) September 4, 2025
वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा. पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा.दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 25 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से होगा.
Most Sixes All Formats
— 🧢ʀᴀᴊɴᴀɴᴅᴀɴɪ ꜱɪɴɢʜ⁴⁵🇮🇳 (@Singh_Ro45) September 4, 2023
C. Gayle- 553
Rohit Sharma – 539*
Kohli – 277
• Rohit Sharma completes 250 ODI 6s as opener, 1st Indian & 3rd overall to reach this milestone.
• @ImRo45 is now the highest six hitter for Team India in Asia Cup history.
Shots🔥pic.twitter.com/hfkoIP2v8V
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ ड्रामा, पाकिस्तानी रिपोर्टर की हुई बोलती बंद
‘वो टीम इंडिया में क्यों हैं?’, इस खिलाड़ी के सिलेक्शन पर तिलमिलाए दिग्गज, गंभीर-अगरकर को लताड़ा!
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।