SL vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका ने मचाया धमाल, WTC इतिहास में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

SL vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड को पहली पारी में सिर्फ 88 रन पर आउट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 514 की लीड हासिल की थी। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

ind vs - 2024-09-28T163907.316

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गॉल में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई टीम में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 602 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद कीवी टीम को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के पास पहली पारी में 514 रनों की लीड थी। ये टेस्ट क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी लीड है जिसमें विरोधी टीम को फॉलोऑन दिया गया है। इसके अलावा WTC के इतिहास की यह सबसे बड़ी है, जहां विरोधी टीम को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की टीम के साथ कुछ ऐसा ही 2002 में हुआ था। तब पाकिस्तान ने कीवी टीम को 570 रनों की लीड के साथ फॉलोऑन दिया था। कीवी टीम टेस्ट क्रिकेट की पहली टीम बन गई है। जिसे विरोधी टीम ने दो बार 500+ रन की लीड हासिल करके फॉलोऑन दिया है । कीवी टीम इस मैच में भी मुश्किल में नजर आ रही है। कीवी टीम को इस सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर वो इस मैच में हार जाते हैं तो वो श्रीलंका इस सीरीज को 2-0 से जीत लेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

टेस्ट में सबसे बड़ी लीड के साथ फॉलोऑन देने वाली टीमें

लीड मैच मैदान और साल
702 रन इंग्लैंड (903/7) बनाम ऑस्ट्रेलिया (201) द ओवल, 1938
570 रन पाकिस्तान (643) बनाम न्यूजीलैंड (73) लाहौर, 2002
514 रन श्रीलंका (602/5) बनाम न्यूजीलैंड (88) गॉल, 2024
504 रन ऑस्ट्रेलिया (645) बनाम इंग्लैंड (141) ब्रिस्बेन, 1946
496 रन ऑस्ट्रेलिया (735/6) बनाम जिम्बाब्वे (239) वाका पर्थ, 2003

कोई भी नहीं तोड़ पाया है इंग्लैंड का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के पास आज भी फॉलोऑन के साथ सबसे बड़ी लीड का रिकॉर्ड हैं। ये लीड 702 रन की थी। उन्होंने 86 साल पहले इस रिकॉर्ड को बनाया था। उन्होंने 1938 में ओवल में एक टेस्ट मैच में 103 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 201 रन पर आउट कर दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ