T20 WC 2024 में नहीं मिला मौका, अब इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम इंडिया की कमान

T20 World Cup 2024 Team India: टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के साथ टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान बदल सकता है। इस खिलाड़ी के हाथ में टीम इंडिया की कमान हो सकती है।

team india

team india

T20 World Cup 2024 Team India: टीम इंडिया इन दिनों रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप में धमाल मचा रही है। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने से महज एक कदम दूर है। वहीं इस विश्व कप के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। इस सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान भी बदलने वाला है।

विज्ञापन

ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कप्तान

6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का आगाज होगा। इस दौरे पर टीम बदली-बदली दिखने वाली है। कोच से लेकर कप्तान तक इस सीरीज में अलग देखने को मिल सकते हैं। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया की कमाल युवा स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल के हाथों में सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुभमन गिल को विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया था, बाद में गिल को रिलीज कर दिया गया था। वहीं अब शुभमन जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। आईपीएल 2024 में इस बार शुभमन गिल को पहली बार गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

आईपीएल 2024 में धमाल मचाने वाले कई खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे पर डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। जिसमें राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग, सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा शामिल है। इसके अलावा संजू सैमसन, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल जो अभी तक विश्व कप के दौरान बेंच पर बैठे दिखाई दिए हैं वे जिम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ