T20 World Cup 2026 के 30 दिन पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कितने दिनों में फिट होंगे तिलक वर्मा? 

Tilak Varma Injury: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरने वाली है. जिसके लिए टीम इंडिया की तैयारी भी बहुत अच्छी चल रही है. इस बीच फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी तिलक वर्मा को दर्द के कारण अस्पताल लेकर जाना पड़ा. ऐसे में फैंस का बड़ा सवाल ये है कि तिलक कितनों दिनों में पूरी तरह से फिट होंगे?

Tilak Varma

Tilak Varma

Tilak Varma Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. ऐसे में इस मेगा आईसीसी इवेंट के शुरू होने में सिर्फ 30 दिनों का ही समय बचा है. इस बीच टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है. टी20 फॉर्मेट में फिलहाल टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर तिलक वर्मा को टेस्टिकुलर टॉर्शन को गया है. जिसके कारण ही उन्हें राजकोट के हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा. जहां पर उनकी सर्जरी हुई है. ऐसे में उनकी वापसी कब होगी ये फिलहाल बड़ा सवाल बन गया है. 

विज्ञापन

तिलक वर्मा को हुआ टेस्टिकुलर टॉर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में तिलक वर्मा हैदराबाद टीम की कप्तानी कर रहे हैं. जहां पर आखिरी लीग स्टेज के मुकाबले से पहले तिलक वर्मा को दर्द शुरू हो गया. जिसके कारण उन्हें राजकोट के हॉस्पिटल में लेकर जाया गया. जहां पर पता चला कि तिलक को टेस्टिकुलर टॉर्शन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिलक वर्मा की सर्जरी हो गई हैं और वो फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं. डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट होने में 3 से 4 हफ्ते लग सकते हैं. ऐसे में उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से तो तिलक पूरी तरह से ही बाहर हो गए हैं. हालांकि उनके बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि बीसीसीआई ने नहीं की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के बाद अपडेट हुआ WTC Points Table, जानिए किस पोजीशन पर है टीम इंडिया?

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं तिलक वर्मा 

टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में फिलहाल सबसे बड़े मैच विनर बनकर तिलक वर्मा उभरे हैं. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में उनकी पारी ने ही पाकिस्तान को हरा दिया था. ऐसे में बड़े मैचों के खिलाड़ी होने के कारण तिलक की कमी टीम इंडिया को खल सकती है. तिलक नंबर 3 पर खेलते हुए दोनों तरह की गेम अपने पास रखते हैं. मौका पड़ने पर वो संभल कर बल्लेबाजी कर सकते हैं, वहीं जरूरत के हिसाब से तूफानी पारी भी खेल सकते हैं. तिलक वर्मा की इस इंजरी के कारण शुभमन गिल को दोबारा मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ