---विज्ञापन---

विराट कोहली की जगह टेस्ट में इस बल्लेबाज को मिल सकता है मौका, रनों का लगा चुका है अंबार

Virat Kohli: विराट कोहली टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह पर इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

---विज्ञापन---

Virat Kohli: रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट को लेकर बीसीसीआई को सूचित कर दिया है। अगर कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास लेते हैं, तो टेस्ट टीम में नंबर चार का स्थान खाली हो जाएगा। ऐसे में विराट कोहली की जगह पर किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा। अब ये सवाल क्रिकेट के गलियारों में गूंजने लगा है। हालांकि विराट की जगह पर एक धांसू बल्लेबाज को मौका मिल सकता है, जिसने प्रथम श्रेणी में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया है।

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

इस अहम पोजिशन के लिए चयनकर्ता श्रेयस अय्यर को दोबारा टीम में शामिल कर सकते हैं, जो इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। अय्यर ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था, जिसके बाद वह बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए थे। लेकिन मजबूत प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फिर से कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

---विज्ञापन---

अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी की तीन पारियों में 154 रन बनाए, और रणजी ट्रॉफी में 5 मैचों में 480 रन ठोके, जिसमें उनका औसत 68.5 रहा और दो शतक भी शामिल रहे।

---विज्ञापन---

अब तक का टेस्ट करियर

श्रेयस अय्यर ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 36.86 की औसत से कुल 811 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, कोहली की तुलना में अय्यर का अनुभव और रिकॉर्ड कम है। कोहली का नंबर चार पर औसत करीब 50 का रहा है। अय्यर ने इस स्थान पर अब तक केवल एक ही टेस्ट खेला है। इसके बावजूद, अय्यर की हालिया फॉर्म को देखते हुए यह संभव है कि उन्हें नंबर चार की जिम्मेदारी दी जाए, और वे उस भूमिका में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

First published on: May 10, 2025 03:53 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola