IND vs AFG: शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज, एलिट क्लब में बनाई जगह
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. गिल ने 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. गिल अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी पारी वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
India vs Afghanistan Test, Shuman Gill Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. गिल ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 11वां शतक लगाया, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 20 शतक रहा. गिल ने 126 रन की बेहतरीन पारी खेली और अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. इस मामले में उन्होंने शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 भारतीय बल्लेबाजी बन गए.
शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले ही दिन शतक लगाया और 103 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, दूसरे दिन भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 117 गेंदों पर 126 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे दिन गिल ने भले ही सिर्फ 23 रन बनाए, लेकिन इसके साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गिल अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.
इस शानदार शतकीय पारी के साथ उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 107 रन की पारी खेली थी. वहीं, मुरली विजय 105 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
शुभमन गिल - 126 रन
शिखर धवन - 107 रन
मुरली विजय - 105 रन
साई सुदर्शन - 81 रन
ऋषभ पंत - 81 रन
एलिट क्लब में शामिल होने वाले पहले भारतीय
इस शतकीय पारी के साथ गिल अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि गिल इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज सीन विलियम्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 में एक टेस्ट मैच में 154 रनों की पारी खेली थी.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर
शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने यह मुकाम अपनी 74वीं टेस्ट पारी में हासिल किया. इसके साथ ही गिल भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने महज 61 पारियों में 11 टेस्ट शतक पूरे कर लिए थे.
भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज

---विज्ञापन---
इस शानदार शतकीय पारी के साथ उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 107 रन की पारी खेली थी. वहीं, मुरली विजय 105 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
1️⃣2️⃣6️⃣ Runs 1️⃣7️⃣7️⃣ Balls 1️⃣5️⃣ Fours & 1️⃣ Six
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
शुभमन गिल – 126 रन
शिखर धवन – 107 रन
मुरली विजय – 105 रन
साई सुदर्शन – 81 रन
ऋषभ पंत – 81 रन
एलिट क्लब में शामिल होने वाले पहले भारतीय
इस शतकीय पारी के साथ गिल अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि गिल इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज सीन विलियम्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 में एक टेस्ट मैच में 154 रनों की पारी खेली थी.
---विज्ञापन---
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर
शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने यह मुकाम अपनी 74वीं टेस्ट पारी में हासिल किया. इसके साथ ही गिल भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने महज 61 पारियों में 11 टेस्ट शतक पूरे कर लिए थे.
भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/IND vs AFG: शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज, एलिट क्लब में बनाई जगह
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.