34 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर ने लिया ODI से संन्यास, कोच के ऐलान से फैंस हैरान!

Jason Holder ODI Retirement: वेस्टइंडीज के एक स्टार ऑलराउंडर गुपचुप वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. वेस्टइंडीज के हेड कोच ने ऐलान किया कि 34 साल के जेसन होल्डर अब वनडे नहीं खेलेंगे.

Jason Holder ODI Retirement

जेसन होल्डर ने लिया संन्यास (Image: Instagram/rajasthanroyals)

Jason Holder ODI Retirement: वेस्टइंडीज क्रिकेट के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. 34 साल के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने अपने इंटरनेशनल करियर को लेकर चौंकाने वाला निर्णय लिया है. उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने हाल ही में जेसन होल्डर के वनडे रिटायरमेंट से जुड़ा ऐलान किया. होल्डर का 34 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देना कई सारे फैंस को हैरान कर रहा है.

विज्ञापन

जेसन होल्डर ने लिया वनडे से संन्यास

वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने हाल ही में विसडेन से बात करते हुए बताया कि जेसन अब वनडे क्रिकेट नहीं खेलेंगे लेकिन टेस्ट और T20I में एक्टिव रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘हां, जेसन होल्डर टेस्ट क्रिकेट के प्लान का हिस्सा हैं लेकिन वो वनडे क्रिकेट से अब रिटायर हो गए हैं. उन्होंने अपनी रुचि के बारे में बात की. आपको भी पता है कि वो फ्रेंचाइजी प्लेयर भी हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्हें अभी भी टेस्ट क्रिकेट में रुचि है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया में अचानक बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी बाहर, जिम्बाब्वे दौरे पर RR के धाकड़ गेंदबाज को मिली जगह!

कैसा रहा जेसन होल्डर का ODI करियर?

जेसन होल्डर ने फरवरी 2013 में वेस्टइंडीज के लिए वनडे में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने इस टीम के लिए 138 मैच खेले और 159 विकेट झटके. उन्होंने इसी बीच 2237 रन भी बनाए. उन्होंने 86 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी भी की, जिसमें 24 जीत और 54 हार शामिल हैं. जुलाई 2023 में होल्डर ने आखिरी वनडे खेला था.

विज्ञापन

MLC में व्यस्त हैं जेसन होल्डर

जेसन होल्डर इस समय मेजर लीग क्रिकेट 2026 खेल रहे हैं. वो LA नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं और टूर्नामेंट में अब तक कुल 9 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इसी बीच 10 विकेट झटके हैं और बल्ले से कुल 137 रन जड़े हैं. वो LAKR के कप्तान हैं और अपनी टीम को इस साल चैंपियन बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ