डबल सेंचुरी जड़कर भी टीम से बाहर हुए सरफराज खान, बड़ी वजह आई सामने
Sarfaraz Khan: सरफराज खान को आगामी रणजी ट्रॉफी टीम के लिए मुंबई टीम में जगह नहीं दी गई है। उन्होंने हाल ही में ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाया था।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Sarfaraz Khan: भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने हाल ही में ईरानी कप 2024 में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। उनकी पारी के बदौलत मुंबई ने ईरानी ट्रॉफी पर कब्जा भी जमाया था। हालांकि अब सरफराज खान को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम से बाहर होना पड़ा है। पहले मैच के लिए उन्हें जगह नहीं दी गई है।
मुंबई रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर से करने वाली है, जहां उसका सामना बड़ौदा से होगा। इसके बाद मुंबई मुंबई 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। हालांकि शुरुआती दो मैच के लिए सरफराज खान को मुंबई के स्क्वाड में मौका नहीं मिला है।
सरफराज खान को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय दल में शामिल होने की उम्मीद है। मुंबई का शुरुआती दो रणजी मैच भारत और न्यूजीलैंड सीरीज से मेल खाता है। ऐसे में सरफराज खान को मुंबई टीम में जगह नहीं दी गई है। मुंबई ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में खिताब अपने नाम किया था।
हाल ही में ईरानी कप में सरफराज ने मुंबई की ओर से खेलते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ दमदार दोहरा शतक जड़ा था। पहली पारी में सरफराज ने 222 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौल मुंबई ने खिताब भी जीता था। सरफराज खान को हाल ही में खेली गई बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी गई थी। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में सरफराज को मौका मिलने की उम्मीद है।
Sarfaraz Khan unavailable for Mumbai’s Ranji Trophy opening match https://t.co/6W4lW56cvk#cricketdaily
— Sivakumar V (@veeyeskay) October 8, 2024
जिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अधातराव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , मो. जुनेद खान, रॉयस्टन डायस।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: