सरफराज खान ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया इतिहास, ठोकी सबसे तेज सेंचुरी

Sarfaraz Khan Created History: गोवा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई की ओर से हिस्सा ले रहे सरफराज खान ने 31 दिसंबर को इतिहास रच दिया. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है. अब वह सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सरफराज की पारी चर्चा में आ चुकी है. वह लगातार घरेलू टूर्नामेंट में भौकाल काट रहे हैं.

सरफराज खान और रोहित शर्मा

सरफराज खान और रोहित शर्मा

Sarfaraz Khan: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का राउंड-4 खेला जा रहा है. 31 दिसंबर को जयपुर के मैदान पर मुंबई और गोवा की टीमें आमने सामने हैं. मुंबई की ओर से सरफराज खान ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने गोवा के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और गदर काट दिया. सरफराज ने मुंबई के लिए लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक भी ठोका. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी चकनाचूर किया.

विज्ञापन

सरफराज खान ने रचा इतिहास

सरफराज खान ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में गोवा के खिलाफ कमाल कर दिया. वह मुंबई की ओर से लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में गोवा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी सरफराज खान ने गदर काट दिया. उन्होंने मुंबई के लिए लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया. मुंबई के लिए सबसे तेज शतक ठोकने का कारनामा रोहित शर्मा के नाम था. उन्होंने इसी सीजन सिक्किम के खिलाफ 62 गेंदों में शतक जड़ा था. लेकिन सरफराज ने हिटमैन की बादशाहत खत्म कर दी और 56 गेंदों में शतक ठोककर कोहराम मचा दिया. अब सरफराज लिस्ट A क्रिकेट में मुंबई के लिए सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

भारत के लिए भी सरफराज खान ने टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में 37.10 की औसत के साथ 371 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन

सरफराज खान की तूफानी पारी के आगे पस्त हुए विरोधी गेंदबाज

गोवा के खिलाफ सरफराज खान मुंबई के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. उन्होंने 75 गेंदों में 157 रनों की दमदार शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 14 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा मुंबई की ओर से मुशीर खान ने भी 66 गेंदों में 60 रन बनाए. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 64 गेंदों में 46 रनों का योगदान दिया. मुंबई ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 444 रन बनाए हैं. गोवा को जीत के लिए 445 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ