Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026 से पहले CSK से जुड़े संजू सैमसन, चेन्नई में ‘चेट्टा’ का हुआ जोरदार स्वागत, देखें VIDEO

Sanju Samson: आईपीएल 2026 से पहले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी नई फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं. संजू 19 मार्च को चेन्नई पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 19, 2026 15:33
Sanju Samson
Sanju Samson

IPL 2026, Sanju Samson: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है और सभी 10 टीमें जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के हीरो रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आगामी सीजन से पहले अपनी नई फ्रेंचाइजी पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान सैमसन अब सीएसके की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. संजू CSK कैंप में शामिल होने के लिए गुरुवार, 19 मार्च को चेन्नई पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

CSK से जुड़े संजू सैमसन

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संजू सैमसन के चेन्नई पहुंचने की जानकारी साझा करते हुए एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर शेयर करते हुए सीएसके ने कैप्शन में लिखा, “चेन्नई में चेट्टन.” मलयालम में ‘चेट्टा’ का मतलब बड़ा भाई होता है. वहीं, फ्रेंचाइजी ने एक अन्य पोस्ट में संजू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जिस पल का हम इंतजार कर रहे थे! वर्ल्ड चैंपियन संजू सैमसन आ गए हैं.”

---विज्ञापन---

इसके अलावा, CSK ने सैमसन के आगमन का एक वीडियो भी साझा किया, जिसके साथ कैप्शन दिया गया था, “चेन्नई को संजू का औरा महसूस हो रहा है.” बता दें कि, संजू हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे, जहां उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बनाए. उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास दोनों सातवें आसमान पर हैं. ऐसे में चेन्नई के फैंस उन्हें ‘येलो जर्सी’ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर को इस बात पर आया गुस्सा, खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

पहली बार CSK की जर्सी में नजर आएंगे सैमसन

लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू सैमसन आईपीएल 2026 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान सैमसन को चेन्नई ने एक मेगा ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है. इसके बदले में CSK ने अपने दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान फ्रेंचाइजी को सौंपा है.

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से करेगी. ऐसे में संजू पहली बार राजस्थान टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे और अपने नए सफर की शुरुआत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ही करेंगे. माना जा रहा है कि संजू को भविष्य में एमएस धोनी के उत्तराधिकारी और टीम के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: ‘शादी के अगले दिन ही…’, ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर की बातचीत वायरल

First published on: Mar 19, 2026 03:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.