पाकिस्तान क्रिकेट में फिर आया भूचाल! अब सलमान अली आगा पर मंडराया खतरा

Salman Ali Agha: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन खराब रहा था. टीम ने भले ही इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला था. लेकिन एशिया कप में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर सका. एशिया कप 2025 के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आना वाला है. श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बड़ा ऐलान होगा.

cricket News (2)

Salman Ali Agha: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. पाकिस्तान को भारत से खेले गए 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान की ओर से इस टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी ने शानदार खेल नहीं दिखाया था. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खबर है कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पर गाज गिरने वाली है. उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

एशिया कप के बाद गिर सकती है गाज

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की हालत खराब थी. सलमान अली आगा की कप्तानी पर अब खतरा मंडरा रहा है. भले ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 का फाइनल खेला था. लेकिन टीम के किसी भी खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन नहीं किया. खासकर सलमान अली आगा का प्रदर्शन उम्मीद से ज्यादा खराब रहा. उन्होंने एक भी अर्धशतक भी नहीं जमाया. टी-20 में वह वनडे जैसी बल्लेबाजी करते थे. अब माना जा रहा है कि सलमान अली आगा को कप्तानी से हटाया जाएगा.

विज्ञापन

सलमान अली आगा के कप्तान बनाए जाने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में कई भूचाल आ चुके हैं. पिछले 2-3 सालों में इस टीम में बड़ा उलटफेर हुआ है. टीम में कई कप्तानों को बदला गया है.

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

खबर है कि पाकिस्तान को अब नया टी-20 कप्तान मिलने वाला है. शादाब खान टीम के नए कप्तान होंगे. शादाब अली ने पिछले दिनों अपने कंधे की सर्जरी कराई थी, इसलिए टीम से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब वह ठीक हो चुके हैं.

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को टी-20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीरीज से पहले पाकिस्तान को नया टी-20 कप्तान मिल जाए. फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. पाकिस्तान पहला मुकाबला अपने नाम कर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ