IND vs PAK: सुधरने का नाम नहीं ले रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, भारत के सामने फिर की शर्मनाक हरकत

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की टीम राइजिंग एशिया कप 2025 में 16 नवंबर को आमने सामने हैं. इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज ने शर्मनाक हरकत की और अपना आपा खो दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पाकिस्तानी खिलाड़ी ने नमन धीर को आउट करने के बाद शर्मनाक हरकत की है, जो चर्चा में है.

cricket News - 2025-11-16T211103.906

IND vs PAK: एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में आज 16 नवंबर को भारत A और पाकिस्तान A के बीच महामुकाबला कतर की राजधानी दोहा में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तानी खिलाड़ी साद मसूद ने नमन धीर को आउट करने के बाद शर्मनाक इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन

साद मसूद ने खोया आपा

नमनधीर इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. 8.4 ओवर में साद मसूद ने नमनधीर को पवेलियन लौटा दिया. उन्होंने 20 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेली. आउट करने के बाद साद अपना आपा खो बैठे. उन्होंने नमन धीर को अपशब्द भी कहा और उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया. हालांकि नमनधीर ने इसके बाद कोई रिएक्ट नहीं किया और वह साद को देखते हुए पवेलियन लौट गए. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में माहौल गरमा गया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

फ्लॉप हुए भारतीय बल्लेबाज

भारत की ओर से इस मैच में कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए. उन्होंने 28 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. भारत की ओर से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर नमन धीर ने बनाया. उन्होंने 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. इसके बाद जितेश शर्मा 5 नेहाल वढेरा ने 8 और आशुतोष शर्मा 6 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. भारतीय टीम 19 ओवर में 136 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान को जीत के लिए 137 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से शाहिद अजीज ने 3 ओवर में 24 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा साद मसूद ने 2 और माज सदाकत ने 2 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ