India A vs Pakistan A Rising Star Asia Cup : एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में आज 16 नवंबर को भारत A और पाकिस्तान A के बीच महामुकाबला खेला गया. ये मैच कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 14 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेला था. इस मैच में भारत ने 148 रनों से शानदार जीत हासिल की थी. वहीं पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला ओमान के खिलाफ खेला था और शानदार जीत हासिल की थी. ऐसे में दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 136 रनों पर सिमट गई.
भारतीय बल्लेबाज हुए फ्लॉप
इस मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए. उन्होंने 28 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 35 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत के लिए खासा प्रभावित नहीं कर सका. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत हासिल की.
पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने दिखाया शानदार खेल
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में ही 137/2 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत ने 47 गेंदों में 79 रन बनाए. जबकि मोहम्मद नईम ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए. इसके अलावा मोहम्मद फैक ने 14 गेंदों में 16 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली.
कहां हो रही है लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत A और पाकिस्तान A के बीच खेला जा रहे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव एप पर हो रही है, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है.
दोनों टीमों का स्क्वाड
पाकिस्तान A टीम:
मोहम्मद नईम, माज़ सदाकत, यासिर खान, मोहम्मद फैक, इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, गाजी गोरी (विकेटकीपर), मुबासिर खान, उबैद शाह, अहमद दानियाल, मोहम्मद सलमान मिर्जा, खुर्रम शहजाद, मुहम्मद शहजाद, शाहिद अजीज, सुफियान मुकीम, अराफात मिन्हास.
वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल, सुयश शर्मा, विजयकुमार वैश्यक.
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स