Roman Reigns Return Leads to Views: रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। रोमन कुछ हफ्तों से एक्शन में नजर नहीं आ रहे थे और फैंस उन्हें मिस कर रहे थे। आखिर रोमन ने अपना रिटर्न किया और तहलका मचा दिया। उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का हाल बेहाल कर दिया। रोमन की वापसी ने WWE की बल्ले-बल्ले करा दी है, क्योंकि उनसे जुड़ी वीडियो पर व्यूज की बारिश हो रही है।
रोमन रेंस की वापसी आ रही है फैंस को पसंद
रोमन रेंस की Raw में वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, क्योंकि यहां से SummerSlam 2025 के बिल्डअप की शुरुआत होने वाली थी। कुछ ऐसा ही हुआ। Raw के अंत में रोमन ने वापसी की और सीएम पंक-जे उसो को ब्रॉन्सन रीड एवं ब्रॉन ब्रेकर के हमले से बचाया। WWE ने रोमन रेंस की वापसी से जुड़ी रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। रोमन की वापसी से जुड़ी सभी वीडियो 2 मिलियन से पार है। उनके रिटर्न की एक रील पर तो खबर लिखे जाने तक 5.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। यूट्यूब पर भी रोमन की वापसी से जुड़ी क्लिप 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज लाई है।
रोमन रेंस का क्या होगा अगला कदम?
रोमन रेंस की WrestleMania 41 के बाद Raw के एपिसोड में हालत खराब हो गई थी। ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस ने उनपर जबरदस्त अटैक किया था। सैथ चोट के कारण बाहर हैं लेकिन इससे पहले उनके ग्रुप में ब्रॉन्सन रीड की एंट्री हो गई थी। रोमन का लक्ष्य साफ तौर पर वापसी पर सैथ और उनके ग्रुप से बदला लेना था। सैथ उपलब्ध नहीं थे और इसी वजह से रोमन ने वापसी करके ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का हाल बेहाल किया। रोमन आने वाले हफ्तों में भी इसी तरह से इन दोनों की हालत खराब कर सकते हैं।
रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मैच कराने का अच्छा मौका
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच फैंस SummerSlam 2025 में मैच की उम्मीद लगा रहे थे। अब सैथ चोटिल हैं, तो प्लान में जरूर बदलाव होगा। रोमन रेंस का ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ मैच बुक कराना एक अच्छा विकल्प रहेगा। ब्रॉन को WWE का भविष्य माना जा रहा है। इसी वजह से उनका रोमन से मैच जरूर प्रशंसकों को पसंद आएगा।