रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, साल 2026 में खेलेंगे 18 मैच! देखें टीम इंडिया का पूरा ODI शेड्यूल

Team India ODI Schedule 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए अब सिर्फ वनडे खेलते हैं. 2025 में इन दोनों ने खूब रन बनाए. अब सभी की नजर इस बात पर है कि 2026 में ये दोनों प्लेयर्स कितने मैच खेलने वाले हैं. बता दें कि वो भारत की जर्सी में 18 वनडे मैचों में हिस्सा लेंगे. आइए लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Team India ODI Schedule 2026 Rohit Sharma Virat Kohli

रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी

Team India ODI Schedule 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. 2025 में दोनों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में तबाही मचाई और फिर ऑस्ट्रेलिया एवं साउथ अफ्रीका दौरे पर भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. साफ तौर पर दोनों 2027 के वर्ल्ड कप को अपना लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ रहे हैं. इसके पहले 2026 इन दोनों प्लेयर्स के लिए अहम रहने वाला है. अगले साल ये दोनों ही 18 वनडे मैचों में हिस्सा लेते हुए नजर आ सकते हैं. आइए टीम इंडिया के 2026 में वनडे शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

भारत vs न्यूजीलैंड (3 मैच)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है. 11, 14 और 18 जनवरी को मैच होंगे. वडोदरा, राजकोट और इंदौर में मैचों का आयोजन होगा.

विज्ञापन

भारत vs अफगानिस्तान (3 मैच)

अफगानिस्तान टीम भारत का दौरा करने वाली है. दोनों देशों के बीच भी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होने वाला है. अभी मैचों को लेकर जानकारी नहीं आई है लेकिन जून में श्रृंखला होगी.

इंग्लैंड vs भारत (3 मैच)

भारतीय टीम दो घरेलू वनडे सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड का दौरा करने वाली है. 14 जुलाई को बर्मिंघम, 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लंदन में मैच होंगे.

विज्ञापन

भारत vs वेस्टइंडीज (3 मैच)

वेस्टइंडीज टीम हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी. अब विंडीज टीम 2026 में वनडे सीरीज के लिए भारत आने वाली है. सितंबर-अक्टूबर में दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड vs भारत (3 मैच)

साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड टीम भारत आने वाली है. अक्टूबर-नवंबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौर करने वाली है. उनके बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी.

भारत vs श्रीलंका (3 मैच)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज दिसंबर 2026 में होने वाली है. दोनों देशों की ये श्रृंखला वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम रहेगी.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे खेलते हैं और उन्हें इन सभी सीरीज के बीच पर्याप्त ब्रेक मिलेगा. ऐसे में वो बिना कोई मैच मिस किए 2026 में सभी 6 श्रृंखला का हिस्सा बन सकते हैं और पूरे 18 मुकाबले खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ