IND vs NZ: खत्म हुआ मोहम्मद शमी का इंतजार! इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में हो सकती है धमाकेदार वापसी

Mohammed Shami: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से मोहम्मद शमी को भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. फैंस उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए देखना चाहते हैं. अब लग रहा है कि शमी का इंतजार खत्म हो गया है और वो अगली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह बना सकते हैं.

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी की जल्द होगी वापसी?

Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मार्च 2025 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर से दूर हैं. वो चोटिल होने के कारण काफी समय बाहर रहे और फिर उनकी टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं बन पा रही थी. शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में तगड़ा प्रदर्शन करके BCCI और सिलेक्टर्स को उनके बारे में सोचने पर मजबूर कर रहे थे. अब लग रहा है कि शमी का इंतजार खत्म हो गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी की जल्द होगी टीम इंडिया में वापसी?

11 जनवरी 2026 से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. अभी टीम इंडिया का सिलेक्शन होना बाकी है. एनडीटीवी से बात करते हुए BCCI के एक सोर्स ने बताया, ‘मोहम्मद शमी को लेकर हर दिन बातें हो रही हैं. वो गिनती से बाहर नहीं हैं. सिर्फ उनकी फिटनेस को लेकर सवाल हैं. उनके जैसे गेंदबाज हमेशा विकेट लेते हैं. ये कहना गलत होगा कि वो सिलेक्शन के रेडार से बाहर हैं. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शानदार नजर आ रहे हैं. अगर अनुभव और विकेट लेने की क्षमता के आधार पर देखें, तो अगर वो टीम में चुने जाते हैं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए. 2027 का वर्ल्ड कप भी वो खेल सकते हैं.’

विज्ञापन

मोहम्मद शमी लंबे समय से नहीं खेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. इसके बावजूद उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल के बाद अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. शमी का आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय फरवरी 2025 में आया था. वनडे खेले भी उन्हें महीनों हो गए हैं.

विज्ञापन

शमी को बेहतरीन फॉर्म होने के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में जगह नहीं मिली. घरेलू क्रिकेट में शमी लगातार बवाल मचा रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 7 मैचों में उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए थे, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं. प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब रहा था और उनकी जगह शमी की टीम में एंट्री कराई जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ