Rohit Sharma T20i Retirement Gautam Gambhir: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने चौंका दिया। पहले विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया। इसके कुछ ही देर बाद रोहित शर्मा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा कर दी।
और तो और हाल ही में रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। तीन दिग्गजों के एक साथ संन्यास लेने के बाद कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के अगले कोच गौतम गंभीर होंगे। ऐसे में टी-20 इंटरनेशनल में इन दिग्गजों की जगह को खतरा हो सकता था। ऐसे में तीन खिलाड़ियों ने खुद ही संन्यास की घोषणा कर दी।
रोहित शर्मा का वीडियो वायरल
ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं- मैंने सोचा नहीं था कि टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लूंगा, लेकिन सिचुएशन ऐसी आ गई है। मुझे लगता है कि ये सबसे सही समय है। वर्ल्ड कप जीतने से बड़ा कुछ भी नहीं है।
खेलते रहेंगे IPL
इसके बाद रोहित से पूछा गया कि क्या वे आईपीएल खेलते रहेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा- 100 प्रतिशत। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे शेयर करने वाले यूजर ने गौतम गंभीर के बारे में सवाल पूछा है। यूजर ने कहा है कि क्या रोहित गंभीर को टार्गेट कर रहे थे क्योंकि वह कोच बनते ही बड़ा फैसला ले सकते थे।
गंभीर की वजह से संन्यास की बात सही नहीं
हालांकि ऐसा नहीं है क्योंकि लंबे समय से दोनों खिलाड़ियों के संन्यास पर चर्चा चल रही थी। कोहली ने तो यहां तक कहा कि इससे बेहतर समय क्या हो सकता है। अब नई पीढ़ी को चीजें देने का वक्त आ गया है। हालांकि कोहली, रोहित और जडेजा तीनों ही वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेलते रहेंगे। ऐसे में अगर इस बात में सच्चाई होती तो ये खिलाड़ी इन दोनों फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेते।
गौतम गंभीर ने किया रिएक्ट
गौतम गंभीर ने भी विराट-रोहित के संन्यास पर बयान दिया है। विश्व कप जीत के साथ टी-20 करियर से अलविदा लेने का इससे बेहतर क्या समय क्या होगा। दोनों महान खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। वे एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट खेलकर टीम की सफलता में योगदान देते रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Team India में कौन लेगा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह? इन खिलाड़ियों में लगी रेस
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: BCCI ने किया बड़ा ऐलान, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर पैसों की बारिश
ये भी पढ़ें: शोएब अख्तर-अफरीदी ने भारत की जीत पर किया रिएक्ट, रोहित-कोहली के लिए कही ये बड़ी बात
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या सूर्यकुमार यादव का पैर बाउंड्री से हो गया था टच? विरोधियों को नहीं पच रही भारत की जीत!
ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja Retirement : विराट-रोहित के बाद रवींद्र जडेजा का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट के बाद अब ये खिलाड़ी कर सकते हैं ओपनिंग, दोनों को है रनों की भूख
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines