India vs Australia 4th Test: टीम इंडिया को मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे-टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 184 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ टीम इंडिया अब सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है। इसके अलावा डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में भी भारत को झटका लगा है। वहीं हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी काफी निराश दिखे। मेलबर्न में मिली हार के बाद रोहित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।
हार के बाद क्या बोलें रोहित?
चौथे टेस्ट में मिली हार के बाद रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि “मैं आज वहीं खड़ा हूं जहां मैं खड़ा था, एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में कुछ परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे, यह निराशाजनक है। मानसिक रूप से यह परेशान करने वाला है लेकिन अभी तक यह वहीं है, एक टीम के रूप में कुछ चीजें हैं जिन पर मुझे गौर करने की जरूरत है।”
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मेलबर्न में भारत के साथ हुई चीटिंग! कहीं थर्ड अंपायर तो नहीं बन गया हार का कारण
जसप्रीत बुमराह को नहीं मिला साथ
जबसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हुई है, तबसे जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई दूसरा भारतीय गेंदबाज खास कमाल नहीं कर पाया है। ऐसा लग रहा है कि जसप्रीत बुमराह अकेले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से लड़ रहे हैं। वहीं इसको लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि, बुमराह बिल्कुल शानदार हैं, हम उन्हें कई सालों से देख रहे हैं वह सिर्फ देश के लिए खेलना चाहते हैं और टीम के लिए अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें दूसरी तरफ से ज्यादा समर्थन नहीं मिला।”
वहीं सिडनी मैच को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, “सिडनी में हमारे पास वह करने का अवसर है जो हम एक टीम के रूप में कर सकते हैं। हम उस मैच को अच्छे से खेलने का प्रयास करेंगे।” वहीं टीम इंडिया के लिए अब सिडनी टेस्ट जीतना बेहद जरूरी हो गया है। अगर टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बने रहना है तो अगला मैच जीतना होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मेलबर्न में भारतीय टीम की हार के 5 बड़े गुनहगार, जिन्होंने डुबोई लुटिया
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
16 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines