Rohit Sharma IND vs NZ: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। बेंगलुरु और पुणे में फ्लॉप रहने के बाद भारतीय कप्तान अपने ही होम ग्राउंड पर भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। वानखेड़े में हिटमैन की शानदार बल्लेबाजी देखने पहुंचे फैन्स को निराश होकर लौटना पड़ा। रोहित को एक जीवनदान भी मिला, लेकिन वह उसका भी फायदा नहीं उठा सके।
हिटमैन का फ्लॉप शो जारी
न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रन पर समेटने के बाद कप्तान रोहित यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे। वानखेड़े के मैदान पर रोहित ने आगाज भी दमदार किया और तीन जोरदार चौके जमाए। हर किसी को लगा कि भारतीय कप्तान आज बल्ले से रंग जमाने के फुल मूड में हैं। हालांकि, पारी के सातवें ओवर में रोहित हर किसी को निराश करके पवेलियन लौट गए। मैट हेनरी के हाथ से निकली गेंद के उछाल को हिटमैन नहीं भांप सके और गेंद उनके बल्ले का भारी किनारा लेकर स्लीप फील्डर के हाथों में समां गई। रोहित 18 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।
जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके रोहित
रोहित शर्मा को 15 रन के स्कोर पर एक जीवनदान भी मिला, लेकिन वह उसका भी फायदा नहीं उठा सके। पारी के पांचवें ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर रोहित ने पुल शॉट खेला, लेकिन वह गेंद को ठीक तरह से टाइम नहीं कर सके। रोहित का शॉट सीधे बाउंड्री लाइन पर विलियम ओरूर्के के हाथों में गया, लेकिन कीवी फील्डर भागने की वजह से बॉल को अपने हाथ में नहीं रख सका और आसान सा कैच छिटक गया। हालांकि, रोहित सिर्फ तीन रन जोड़ने के बाद आउट हो गए।
रोहित का हाल बेहाल
रोहित शर्मा क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में बुरी तरह से संघर्ष कर रहे हैं। हिटमैन के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में खेली पिछली 8 पारियों में सिर्फ 104 रन निकले हैं। इस दौरान भारतीय कप्तान महज एक बार ही पचास का आंकड़ा पार कर सके हैं। पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर रोहित सिर्फ 8 रन ही बना सके थे।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी OUT, अभिषेक-संजू ओपनर…वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
6 mins agoईरानी कप में मुकेश कुमार ने बरपाया कहर, 8 विकेट लेकर ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा
27 mins agoईरानी कप में फेल हुए भारतीय टेस्ट टीम के 3 स्टार खिलाड़ी, बल्ले और गेंद से किया निराश
47 mins agoइंडिया ए की टीम में सूर्यांश शेडगे ने किया हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम
1 hr ago‘वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे ’, कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा दावा
1 hr agoन्यूजीलैंड सीरीज में खुलेगा वर्ल्ड कप टीम का राज! कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा हिंट
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 167 रनों से मिली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार का चला जादू
1 hr agoVIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने 'बेबी-क्रेडल' सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
2 hrs agoIND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक
3 hrs agoजो विराट कोहली नहीं कर पाए वो शुभमन गिल ने कर दिखाया, 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines