क्या रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे? बड़ा अपडेट आया सामने

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं रह पाएंगे।

Rohit Sharma (15)

Rohit Sharma:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा अपडेट दिया था। रोहित ने इशारों ही इशारों में कहा था कि वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच मिस कर सकते हैं। 22 नवंबर से शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा भारतीय टीम के साथ उड़ान भरेंगे? अब इस मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा पर आया बड़ा अपडेट

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद वह टीम इंडिया के साथ उड़ान भरेंगे। रोहित आगामी सीरीज को देखते हुए कुछ दिन ऑस्ट्रेलिया में ही अभ्यास करना चाहते हैं। इसके बाद वह भारत लौटेंगे। इसके बाद माना जा रहा है कि रोहित दूसरे मैच के लिए दोबारा ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम 2 भाग में ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। 10 और 11 नवंबर को भारतीय टीम उड़ान भरने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

3 स्टैंडबाय खिलाड़ी भी तैयार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए तीन खिलाड़ी स्टैंडबाय के रूप में रखे हैं। इनमें नवदीप सैनी, मुकेश कुमार और खलील अहमद का नाम शामिल है। ये खिलाड़ी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं और इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया प्रधानमंत्री एकादश के साथ वार्मअप मैच खेलेगी। ये मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा।

विज्ञापन

भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान) , जसप्रित बुमराह (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन , मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा , ऋषभ पंत (विकेटकीपर) , केएल राहुल , हर्षित राणा , नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ