इस दिग्गज को पाकिस्तान बनाएगा अपना हेड कोच! संभालने वाला है तीनों फॉर्मेट की जिम्मेदारी

Jason Gillespie: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पाकिस्तान को नया व्हाइट बॉल नियामित कोच मिलने की उम्मीद है। हाल ही में गैरी कर्स्टन ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

PAK vs AUS

Jason Gillespie:  पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज से पहले पाकिस्तान के व्हाइट बॉल के नियामित कोच गैरी कर्स्टन ने इस्तीफा सौंप दिया था। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के कोच जेसन गिलेस्पी को फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट का नया कोच बनाया गया था। अब खबरें हैं कि तीनों ही फॉर्मेट के लिए गिलेस्पी को नया हेड कोच बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिलेगा नियामित कोच

इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रलिया दौरे पर है, जहां पर वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए पीसीबी ने गिलेस्पी को ही बतौर कार्यवाहक कोच बनाकर ऑस्ट्रेलिया रवाना किया है। पीसीबी के सूत्रों ने खुलासा किया है कि अगर पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा संतोषजनक रहता है तो गिलेस्पी को ही तीनों फॉर्मेट का हेड कोच बना दिया जाएगा।

विज्ञापन

गैरी कर्स्टन के समय गिलेस्पी पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में मुख्य कोच की भूमिका संभाल रहे थे। इस मसले पर पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड नए उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन देने के बजाय जेसन गिलेस्पी को सभी प्रारूपों के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन

1-0 से पाकिस्तान पीछे

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान का सफर अब तक निराशाजनक रहा है। तीन मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को मेलबर्न में खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके अलावा दूसरा मैच 8 नवंबर और तीसरा 10 नवंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान को वनडे सीरीज जीतने के लिए दोनों ही मैच को अपने नाम करने होंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पाकिस्तान जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए रवाना होने वाली है। सूत्र ने बताया है कि बोर्ड इस सीरीज से पहले अपने नए नियामित हेड कोच पर फैसले लेगा।

ये खिलाड़ी भी दावेदार

वैसे तो गिलेस्पी तीनों ही प्रारूप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पहली पसंद हैं। लेकिन वनडे और टी-20 का कोच बनाने के लिए बोर्ड ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में पूर्व खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक का नाम शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ