रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा भारत सरकार से बड़ा अवॉर्ड, राष्ट्रपति से होंगे सम्मानित

Rohit Sharma Harmanpreet Kaur: रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दोनों भारतीय खिलाड़ियों को भारत सरकार से बड़ा अवॉर्ड मिलने जा रहा है, जिसकी घोषणा भी हो चुकी है. रोहित ने भारत को 2 आईसीसी खिताब जिताया है, जबकि हरमन ने भारत को पिछले साल वनडे विश्व कप अपनी कप्तानी में जिताया था.

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर

Rohit Sharma And Harmanpreet Kaur: भारत को अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा और महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत को अपनी कप्तानी में चौंपियन बनाने वाली हरनमनप्रीत कौर को भारत सरकार से पद्म श्री अवॉर्ड मिलने वाला है. 25 जनवरी को रोहित और हरमन के नाम पर मुहर लग गई है.

विज्ञापन

भारत सरकार ने की लिस्ट जारी

भारतीय सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार के लिए 131 हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें खेल जगत से कुल 9 खिलाड़ियों को चुना गया है. इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल है. इसके अलावा भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी नाम शामिल है. इसके अलावा खेल जगत से पद्म श्री के लिए चुने गए नामों में सविता पूनिया, के पजनीवेल, बलदेव सिंह, भगवानदास रायकवार और जॉर्जिया के व्लादिमीर मेस्टविरिश्विली का नाम शामिल है. वहीं, पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी

रोहित शर्मा ने टेस्ट वनडे और टी-20 में भारत के लिए शानदार कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भी जगह बनाई थी, वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में भी भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था.

विज्ञापन
फॉर्मेटमैचजीतेहारेटाई/रद्द/ड्रॉजीत का प्रतिशत (%)
टेस्ट (Test)24129350.00%
वनडे (ODI)564212275.00%
टी-20 (T20I)624912179.03%
कुल (Total)14210333672.54%

हरमनप्रीत कौर का ऐसा है रिकॉर्ड

फॉर्मेटमैचजीतेहारेटाई/रद्दजीत का प्रतिशत (%)
महिला टेस्ट3300100%
महिला वनडे (ODI)4831161~64.5%
महिला टी-20 (T20I)12979455~61.2%
कुल (Total)180113616~62.7%

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ