हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

38 की उम्र में रोहित शर्मा का ICC रैंकिंग में दबदबा, ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद बने नंबर-1

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से सीरीज हराई. हालांकि तीसरा मैच भारत ने अपने नाम किया. इस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी. इसी के साथ हिटमैन ने आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में झंडा गाड़ दिया. वह लंबे समय बाद आईसीसी में नंबर पर पहुंचे हैं.

विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में शानदार शतकीय पारी खेली. उनकी शतकीय पारी के दमपर भारत ने आखिरी मैच को अपने नाम करते हुए लाज भी बचाई. रोहित की शतकीय पारी के दम पर आईसीसी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर हुआ. रोहित शर्मा का अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बनना तय हो गया है. उन्होंने अपनी शतकीय पारी से कमाल कर दिया है. रोहित ने मौजूदा वनडे बैटिंग रैंकिंग में शुभमन गिल और इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ा है.

रोहित शर्मा ने गाड़ा झंडा

रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी. रोहित की शतकीय पारी ने आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में बड़ा उलटफेर कर दिया है. वह नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. स्टार स्पोर्ट्स ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है. हालांकि आईसीसी की ओर से बुधवार को आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.

रोहित ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक जमाया. इस दौरान उन्होंने 125 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली. उन्होंने 13 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम कर लिए. रोहित ने शतक के अलावा इस मैच में कई उपलब्धियां अपने नाम की. वह सेना देशों में मेहमान बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पछाड़ दिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AUS vs IND: रोहित शर्मा ने समझाया, फिर हर्षित राणा ने सिडनी में कहर बरपाया, घर में ही पस्त ऑस्ट्रेलिया!

रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में 121 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का 50वां शतक, जबकि वनडे करियर का 33वां शतक पूरा किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में दिखा RO-KO का स्पेशल शो, हर्षित ने गेंद से लूटी महफिल, तीसरे वनडे में शान से जीती टीम इंडिया

SENA देशों में विदेशी खिलाड़ियों द्वारा सबसे अधिक ODI छक्के

विज्ञापन
क्रमांकखिलाड़ीदेशछक्केपारियाँ
1रोहित शर्माभारत93*86
2क्रिस गेलवेस्ट इंडीज9287
3सनथ जयसूर्याश्रीलंका89127
4शाहिद अफरीदीपाकिस्तान8398
5विव रिचर्ड्सवेस्ट इंडीज5998
6एम.एस. धोनीभारत5387
7सौरव गांगुलीभारत5281
8विराट कोहलीभारत4395

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola