Rohit Sharma: रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। लेकिन वह शानदार लय में जरूर नजर आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी हिटमैन का बल्ला खूब चला। उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। भारतीय टीम अब आगामी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। इस मैच में रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह क्रिस गेल को पीछे छोड़ने से केवल कुछ कदम ही दूर हैं।
रोहित शर्मा का बड़ा करिश्मा
न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह क्रिस गेल को एक मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। दरअसल रोहित शर्मा ने 496 मैचों में 19581 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 49 शतक और 107 अर्धशतक निकले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी मैच में अगर रोहित 13 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने 483 मैच में 19593 रन बनाए हैं।
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा से आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 34357 रन बनाए हैं। इसके अलावा विराट कोहली 27503 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 24208 रन बनाए हैं।
रोहित का शानदार करियर
रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैच में 40.57 की औसत के साथ 4301 रन बनाए हैं। इसके अलावा 270 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 48.88 की शानदार औसत और 32 शतक के दमपर उन्होंने 11049 रन बनाए हैं। वहीं 159 टी-20 मैच में उन्होंने 4231 रन बनाए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी