हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने एक झटके में तोड़ा द्रविड़-गेल का बड़ा रिकॉर्ड, हिटमैन के नाम दर्ज हुआ बड़ा कारनामा

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन

Rohit Sharma:  रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने इस मैच में राहुल द्रविड़ को पछाड़ते हुए बड़ा कीर्तिमान रचा है। इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल को सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब वह भारत के लिए वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में हिटमैन अब दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  उन्होंने इस मैच में राहुल द्रविड़ और क्रिस गेल को पछाड़ दिया है।

चौथे भारतीय बने रोहित शर्मा

भारत के लिए वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 18426 रन बनाए हैं। इसके अलावा विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वनडे में भारत के लिए 13,906 रन बनाए हैं। लिस्ट में सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 11363 रन बनाए हैं। अब रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 10894 रन हो गया है। उन्होंने 10889 रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।

भारत के लिए सर्वाधिक वनडे रन

18,426 – सचिन तेंदुलकर
13,906 – विराट कोहली
11,363 – सौरव गांगुली
10894* – रोहित शर्मा
10,889 – राहुल द्रविड़

विज्ञापन

वहीं रोहित ने इस मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल के नाम 331 छक्के थे। जबकि रोहित ने इस मैच में 3 छक्के लगाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अब रोहित 332 छक्के के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वनडे फॉर्मेट में दुनिया के दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

351 शाहिद अफरीदी
332 रोहित शर्मा*
331 क्रिस गेल
270 सनथ जयसूर्या
229 एमएस धोनी
220 इयोन मोर्गन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola