क्या रोहित शर्मा के बाद श्रीलंका दौरे पर विराट कोहली भी कर सकते हैं वापसी? सामने आई ये बड़ी अपडेट

India tour of Sri Lanka 2024: श्रीलंका दौरे में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बीसीसीआई जल्द ही इस दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर सकती है। इसी बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

arvind - 2024-07-18T173125.629

India tour of Sri Lanka: जिम्बाब्वे के दौरे के बाद टीम इंडिया को अब श्रीलंका का दौरा करना है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होगा। भारत को श्रीलंका दौरे पर तीन टी20 इंटरनेशनल और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई जल्द ही इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि इस दौरे से रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। इसके बाद खबर आई थी कि रोहित शर्मा वनडे सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। उनके अलावा अब विराट कोहली को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

विराट कोहली के खेलने को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

विज्ञापन

एक्सप्रेस स्पोर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा ले सकते है। बता दें कि विराट कोहली ने भी टी 20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वो अभी वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

रोहित शर्मा कर सकते हैं वनडे में कप्तानी

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होगा। वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा खुद को उपलब्ध रख सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद वो कुछ समय के लिए अमेरिका चले गए थे। ऐसे में अगर रोहित शर्मा टीम इंडिया में वापसी करते हैं तो वो कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित के ना होने पर इस सीरीज में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इस दौरे के साथ ही टीम इंडिया में गौतम गंभीर युग की शुरुआत हो जाएगी। गौतम गंभीर की नजर इस दौरे से चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी पर है। रोहित शर्मा भी टी 20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के बाद ये बात बोल चुके हैं कि अब वो चैंपियंस ट्रॉफी को जीतना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ