IND vs PAK: कल होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, यहां जाने पिच और मौसम रिपोर्ट

IND W vs PAK W Pitch Report: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2024 का पहला मुकाबला रंगिरी दांबुला स्टेडियम में खेला जाएगा। रंगिरी दांबुला स्टेडियम की पिच पर दोनों टीमों की बल्लेबाजों की परीक्षा होने वाली है।

रंगिरी दांबुला स्टेडियम

रंगिरी दांबुला स्टेडियम

IND W vs PAK W Pitch Report: महिला एशिया कप 2024 इस बार श्रीलंका में खेला जा रहा है। जिसके लिए भारतीय महिला टीम पहले ही श्रीलंका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 19 जुलाई को पाकिस्तान के साथ होने वाला है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये रोमांचक मुकाबला रंगिरी दांबुला स्टेडियम में खेला जाएगा। कैसी होगी यहां की पिच और मौसम कैसा रहेगा, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

पिच से किसको मिलेगी मदद

रंगिरी दांबुला स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना है। जब तक गेंद नई रहेगी तब तक बल्लेबाजों को मदद मिलती रहेगी। पिच सूखी होने के चलते नई गेंद से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में दोनों टीमों की बल्लेबाजों की यहां परीक्षा होने वाली है। जिसके लिए अब हरमप्रीत की टीम पूरी तरह से तैयार है। पहले मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट आगाज करना चाहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 19 जुलाई, शुक्रवार को खेला जाएगा। 19 जुलाई को यहां थोड़े बादल छाएं रहेंगे इसके अलावा बारिश की 10 फीसदी तक संभावना है। यहां का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन

ग्रुप-ए में टीम इंडिया

एशिया कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। टीम इंडिया के साथ ग्रुप-ए में पाकिस्तान, नेपाल और यूएई को रखा गया है। पाकिस्तान के बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला 21 जुलाई को यूएई के साथ खेलेगी। इसके अलावा 23 जुलाई को टीम इंडिया का मुकाबला नेपाल के साथ होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ