IND vs SL: टीम इंडिया के कप्तान को लेकर बड़ा अपडेट, अब ये खिलाड़ी हो सकता है कैप्टन!

IND vs SL Team India Captain: श्रीलंका दौरे के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन कप्तान को लेकर चर्चाएं काफी तेज गई हैं। अब कप्तान को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती हुई दिखाई दे रही है।

Team India

Team India

IND vs SL Team India Captain: हर किसी को अब श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का इंतजार है। 27 जुलाई से इस दौरे की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। इसके अलावा टीम टी20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन

जहां एक तरफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव के कप्तान बनने की खबरें चल रही है तो वहीं वनडे सीरीज में केएल राहुल के कप्तान बनने की चर्चा हो रही थी। वहीं अब रोहित शर्मा के वनडे सीरीज में उपलब्ध होने की खबरों के बीच साफ होता दिखाई दे रहा है कि कौन वनडे सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान होगा?

विज्ञापन

रोहित शर्मा होंगे वनडे सीरीज में कप्तान

रोहित शर्मा की वापसी की खबरों से पहले केएल राहुल और शुभमन गिल के वनडे सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान बनने की रिपोर्ट्स सामने आ रही थी। गिल हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज को 4-1 से जीता था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके कप्तान बनने की संभावना थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में कप्तान के तौर पर वापसी करने वाले हैं।

विज्ञापन

T20 सीरीज में कप्तान को लेकर फंसा पेंच

भारतीय टीम अपने श्रीलंका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से करने वाली है। लेकिन अभी तक इस सीरीज को लेकर कप्तान का नाम सामने नहीं आया है। सबसे पहले इस सीरीज में हार्दिक पांड्या के कप्तान होने की खबरें चल रही थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से सूर्यकुमार यादव का नाम सामने निकलकर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हो सकती है। दूसरी तरफ ये भी रिपोर्ट्स हैं कि हेड कोच गौतम गंभीर भी चाहते हैं कि सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ